30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
HomeराजनीतिPM Modi Birthday: 74 के हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह-योगी...

PM Modi Birthday: 74 के हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और शाह-योगी सहित तमाम दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए हैं। राजनीतिक दलों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विदेशी नेताओं और जनता ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश-विदेश के तमाम प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व में देश की उन्नति और प्रगति के लिए सराहते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी को भारत के विकास को एक नई दिशा देने वाला नेता कहा और उनके नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की सराहना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके मार्गदर्शन में देश की सेवा करने का अवसर मिलने पर गर्व महसूस किया।

कई दिग्गजों ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं

इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दलों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विदेशी नेताओं और जनता ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय स्तर पर सेवा और समर्पण के रूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम मोदी को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से बधाई संदेश दिया है। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

अमित शाह ने खास अंदाज में पीएम मोदी को ​किया बर्थडे विश

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर ताबड़तोड़ ट्वीट्स के जरिए अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “नए भारत” के विजन के साथ विरासत और विज्ञान को जोड़ा है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण के संकल्प के जरिए उन्होंने कई असंभव लगने वाले कार्यों को संभव बनाया है, जिससे गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। अमित शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक निर्णायक नेता मिला है, जिन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वंचितों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल देशवासियों का आत्मगौरव बढ़ा है, बल्कि भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण भी बदला है।

राजनाथ सिंह ने की प्रधानमंत्री के बुलंद हौसलों की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने संदेश में उनकी प्रशंसा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के बुलंद हौसलों की तारीफ करते हुए लिखा, पिछले दस वर्षों में भारत ने जो कदम आगे बढ़ाए हैं, आज उनकी मजबूती के बल पर भारत नई बुलंदियों को छूने का आकांक्षी है। यह हौसला और विश्वास मोदीजी के अथक परिश्रम और उनके प्रयासों का सुपरिणाम है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हृदयतल’ से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
30 %
3.6kmh
40 %
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
34 °

Most Popular