30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeराजनीतिOdisha CM: मोहन माझी होंगे ओडिशा के पहले BJP मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी...

Odisha CM: मोहन माझी होंगे ओडिशा के पहले BJP मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम भी चुने गए

Odisha CM: मोहन चरण माझी ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंगलवार को भुवनेश्वर में भाजपा राज्य पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद के लिए माझी के नाम की घोषणा की गई।

Odisha CM: मोहन चरण माझी ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नवीन पटनायक की पार्टी बीजद के 24 साल के शासन को समाप्त करते हुए बीजेपी द्वारा पहली बार चुनाव जीतने के बाद वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। यहां पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की। प्रवती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव ओडिशा के उपमुख्यमंत्री होंगे। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनके मंत्रिपरिषद बुधवार को जनता मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे। मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे।

BJP विधायक दल की मीटिंग में फैसला

मंगलवार, 11 जून को भुवनेश्वर में भाजपा राज्य पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद के लिए माझी के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव ने सभी वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों, विधायकों के साथ चर्चा करने के बाद माझी के नाम की घोषणा की।

‘ओडिशा को भारत का नंबर 1 राज्य बनाने का संकल्प’

मोहन चरण माझी ने कहा है कि मैं ओडिशा के लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को चुना। मैं राज्य में बदलाव लाने के लिए पार्टी पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं विकास और प्रगति के मामले में ओडिशा को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का संकल्प लेता हूं।

ओडिशा को मिलेंगे 2 उपमुख्यमंत्री

माझी के नाम की घोषणा भाजपा द्वारा ओडिशा विधानसभा में 147 में से 78 सीटें जीतकर नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) को हराने के कुछ दिनों बाद की गई। इनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। छह बार के विधायक केवी सिंह देव और पहली बार विधायक बनीं प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा ने पूर्व बलांगीर राजघराने के वंशज और पटनागढ़ विधायक कनक वर्धन सिंह देव और नीमापारा विधायक प्रवती परिदा को नए उपमुख्यमंत्री के रूप में भी घोषित किया है। छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री सिंह देव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मोहन चरण मांझी को सर्वसम्मति से ओडिशा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह एक युवा और गतिशील पार्टी कार्यकर्ता हैं जो ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे ले जाएंगे। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैक्षिक शाखा विद्या भारती द्वारा प्रबंधित सरस्वती शिशु मंदिर में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले माझी ने बाद में 1997 से 2000 तक सरपंच के रूप में औपचारिक राजनीतिक करियर के लिए शिक्षण पेशे को छोड़ दिया। माझी पहली बार 2000 में क्योंझर से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के राज्य आदिवासी मोर्चा के सचिव के रूप में भी काम किया है, जो बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान 2005 से 2009 तक उप मुख्य सचेतक रहे। उन्होंने पिछली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया। माझी इस साल क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार के खिलाफ 11,577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
37 %
3.1kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °

Most Popular