31.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
HomeराजनीतिModi Cabinet 3.0: पूर्व सीएम सहित मोदी की टीम के लिए कई...

Modi Cabinet 3.0: पूर्व सीएम सहित मोदी की टीम के लिए कई दावेदार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Modi Cabinet 3.0: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 में एनडीए को बहुमत मिल गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरा बार एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

Modi Cabinet 3.0: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 में एनडीए को बहुमत मिल गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरा बार एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। अब नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच सबकी नजर पीएम मोदी की कैबिनेट पर है। दो दिन से दिल्ली में बैठकों को दौर चल रहा है। केंद्र में एनडीए सरकार बनना तय होने के बाद उन नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। मोदी की संभावित टीम में मध्य प्रदेश के किन नेताओं को जगह मिलेगी, इस पर कयासबाजी जोरों पर है। शिवराज के निर्वाचन क्षेत्र विदिशा में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जा रहे हैं। नए सरकार के शपथ समारोह की तैयारियों शुरू हो गई है। इसमें शामिल होने के लिए कई विदेशी नेताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी का पूरा साथ दिया। सभी 29 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली है। इस बार सांसद बनने वालों में करीब आधा दर्जन ऐसे नेता हैं जो मंत्री पद का दावा ठोक सकते है। इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान छठी बार सांसद बने हैं। इससे पहले तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। संगठन में भी वह बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

इस सूची में दूसरे नंबर पर आते है गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया। वह भाजपा से पहली बार लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए हैं। लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर यह उनकी पांचवीं जीत है। आपको बता दें कि पिछली बार 2019 में वह कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव हार गए थे।

विष्णु दत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा दूसरी बार बड़े अंतर से खजुराहो से निर्वाचित हुए हैं। विष्णु शर्मा का अध्यक्ष का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो गया है। फिलहाल वह एक्सटेंशन पर हैं। इस आधार पर मोदी टीम में शर्मा को भी जगह मिलने की उम्मीद है।

फग्गन सिंह और वीरेंद्र कुमार का नाम भी

अनुसूचित जनजाति वर्ग से बड़ा दावा फग्गन सिंह कुलस्ते का है जो सातवीं बार मंडला से निर्वाचित हुए हैं। माना जा रहा है कि उनको मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग से डॉ. वीरेंद्र कुमार दावेदारी ठोक रहे हैं। वह आठवीं बार निर्वाचित हुए हैं।

महिला को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद

इस बार लोकसभा चुनाव में छह महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। तीन आरक्षित वर्ग से हैं और राज्यसभा में भी दो महिला सांसद राज्य से हैं। कुल मिलाकर महिला सांसदों की संख्या आठ है। राज्य से कम से कम एक महिला को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है।

ये पूर्व मुख्यमंत्री भी संसद में आएंगे नजर

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में कुछ पूर्व मुख्यंत्रियों को भी टिकट दिया था और अब ये संसद में नजर आ सकते है। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कर्नाटक के पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इनके अलावा जीतन राम मांझी, चरणजीत सिंह चन्नी, बिप्लब देब, उन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं जो संसद में नजर आएंगे। कर्नाटक से बोम्मई के अलावा दो अन्य पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार तथा जदएस के एचडी कुमारस्वामी भी इस लिस्ट में है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
29 %
2.6kmh
40 %
Sat
31 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular