21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की प्रचंड जीत, 288 में से 207 अध्यक्ष...

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महायुति की प्रचंड जीत, 288 में से 207 अध्यक्ष पद पर कब्जा; मोदी-नड्डा ने दी बधाई

Maharashtra Local Body Elections: पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं।

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के परिणामों ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे और एनसीपी-अजित पवार) की ताकत को फिर से साबित कर दिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 288 निकायों में से महायुति ने 207 अध्यक्ष पद जीते, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) महज 44 पर सिमट गई। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने अकेले 117-129 अध्यक्ष पद हासिल किए।

Maharashtra Local Body Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है। हम राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।’

Maharashtra Local Body Elections: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनडीए सदस्यों और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन दर्शाती है।

Maharashtra Local Body Elections: सांसद अनिल बलूनी की टिप्पणी

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाराष्ट्र नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जागरूक जनता का हृदय से आभार। यह ऐतिहासिक जनादेश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकारों द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान और समावेशी विकास पर जनता की गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Maharashtra Local Body Elections: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया ऐतिहासिक

परिणाम आने के बाद सीएम फडणवीस ने कहा कि 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक जनादेश है। पिछले 20-25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है। उन्होंने इसे भाजपा संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास का नतीजा बताया। फडणवीस ने पीएम मोदी, जेपी नड्डा और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Maharashtra Local Body Elections: चुनाव परिणामों का विवरण

महायुति: 207 अध्यक्ष पद (भाजपा 117-129, शिवसेना 53, एनसीपी 37)
एमवीए: 44 (कांग्रेस 28-35, शिवसेना-यूबीटी 9, एनसीपी-शरद पवार 7-8)

चुनाव दो चरणों में हुए—2 दिसंबर को पहले चरण में और 20 दिसंबर को दूसरे में। कई जगहों पर महायुति सहयोगियों के बीच ‘फ्रेंडली फाइट’ हुई, लेकिन गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया।

यह जीत 2024 विधानसभा चुनाव के बाद महायुति की लोकप्रियता को और मजबूत करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि लाडकी बहिन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों ने जनता का भरोसा जीता। विपक्ष ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाए, लेकिन परिणामों ने एमवीए को करारी शिकस्त दी। आगामी नगर निगम चुनावों (जैसे बीएमसी) के लिए यह ‘ट्रेलर’ माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-

जीतन राम मांझी की राज्यसभा सीट मांग: NDA में बढ़ी टेंशन, गठबंधन टूटने की धमकी

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular