31.1 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: आगरा में बोले पीएम मोदी-कांग्रेस पिछले दरवाजे से खेल...

LokSabha Election 2024: आगरा में बोले पीएम मोदी-कांग्रेस पिछले दरवाजे से खेल खेल रही

LokSabha Election 2024: आगरा में पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाएं भी गिनाई।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी जनसभाएं और चुनावी रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी आगरा पहुंचे। आगरा में पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाएं भी गिनाई।

पीएम मोदी ने अपने संबोान में कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग की छाप बताया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में जो 2 लड़कों की दोस्ती का आधार भी तुष्टिकरण की राजनीति ही है।

पिछले दरवाजे से खेल खेल रही कांग्रेस:

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि ये दोनों अपने भाषण में तो ओबीसी ओबीसी करते हैं लेकिन अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए पिछले दरवाजे से उसी ओबीसी का हक छीनना चाहते हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण लाने की कांग्रेस ने ठान ली है।

इसके लिए कांग्रेस ने ओबीसी का जो 27% का कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, यह तरीका निकाला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की न्यायपालिका ने भी कांग्रेस की बात को ठुकरा दिया है और ऐसा करने से मना कर दिया है लेकिन अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है।

उठाया मंगलसूत्र का मामला:

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बीजेपी के विकास कार्य गिनाए। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने चार करोड़ पक्के मकान बनाए हैं। इनमें से माता—बहनों के लिए तीन करोड़ मकान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का इरादा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है।

पीएम मोदी ने जनसभा में आई महिलाओं से बात करते हुए कहा कि क्या वह मेहनत से कमाए अपने जेवरातों को किसी को टैक्स कहकर ले जानें देंगी? साथ ही पीएम ने आगरा में जनसभा के दौरान मंगलसूत्र का मामला भी उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में जेवरातों पर टैक्स की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की बचत पर कांग्रेस और सपा की नजर है।

प्रतियोगी परीक्षाएं स्थानीय भाषा में कराई:

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह विदेश जाते हैं तो लोग उनसे इतना आशावान और काम करने के इरादे के बारे में पूछते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह उनसे कहते हैं कि वह युवाओं के भरोसे इतने आशावान रहते हैं। पीएम ने कहा कि युवाओं के लिए स्थानीय भाषा में प्रतियोगी परीक्षाएं कराई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कई तरह के लोन की सुविधा है, जिससे वे आगे बढ़ सकें जैसे मुद्रा लोन, स्किल इंडिया लोन, स्टार्ट अप लोन आदि। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गरीब वर्ग को जनधन खातों से योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular