34.4 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल, शिवसेना...

Loksabha election 2024: महाराष्ट्र में MVA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल, शिवसेना को 21, कांग्रेस को 17 और एनसीपी को 10 सीटें

Loksabha election 2024: विपक्ष गठबंधन में सीट फॉर्मूला तय होने के बाद मंगलवार को तीनों दलों शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और एनसीपी ने एक संयुक्त प्रेसे कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की जानकारी दी गई। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।

Loksabha election 2024: महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। विपक्ष गठबंधन में सीट फॉर्मूला तय होने के बाद मंगलवार को तीनों दलों शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और एनसीपी ने एक संयुक्त प्रेसे कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की जानकारी दी गई। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं।

महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच लोकसभा सीटों को लेकर जो समझौता हुआ है, उसक तहत शिवसेना (उद्धव गुट) 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत शरद गुट की पार्टी एनसीपी को 10 सीटें दी गई हैं।

चार सीटों पर बनी हुई थी विवाद की स्थिति:

महाराष्ट्र में विपक्ष गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) के तीनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 की सीटों को लेकर कई दिनों से माथापच्ची चल रही थी, लेकिन अब तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। इसके बाद आज सुबह तीनों दलों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तय हुए सीट फॉर्मूले को लेकर जानकारी दी।

MVA नेताओं के बीच उन चार सीटों को लेकर भी सहमति बन गई है, जिन पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि तीनों दलों के बीच मुंबई साउथ सेंट्रल, भिवंडी, सांगली और सतारा सीट को लेकर मतभेद चल रहे थे।

शिवसेना (UBT) के 21 नाम फाइनल:

लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग को लेकर MVA के दलों के बीच कई बैठके हुईं लेकिन सीट बंटवारे पर तीनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। तीनों दल यह तय नहीं कर पा रहे थे कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे को लेकर हो रही माथापच्ची के बीच उद्धव गुट की शिवसेना ने 27 मार्च को लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। शिवसेना की पहली लिस्ट में 17 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था।

इस लिस्ट के अनुसार, अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से टिकट दिया गया। बता दें कि अमोल कीर्तिकर को संजय राउत का काफी करीबी माना जाता है। इसके बाद शिवसेना ने 3 अप्रैल को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की थी, जिसमें 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

संजय निरुपम ने किया था अमोल के टिकट का विरोध:

जब शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया तो संजय निरुपम ने इसका विरोध किया था। दरअसल, इस सीट से संजय निरुपम खुद चुनाव लड़ना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं को नसीहत भी दी थी। संजय को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया था। जब संजय निरुपम ने विरोध किया तो शिवसेना ने भी कांग्रेस की एक सीट को लेकर उम्मीदवार का विरोध शुरू कर दिया था।

इसके बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया। पार्टी से निष्काषित होने के बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और घोटालों के आरोप लगाए। संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि संजय राउत ने 6.37 करोड़ का खिचड़ी घोटाला किया है। साथ ही उन पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया है।

NCP ने जारी की दो लिस्ट, 7 प्रत्याशियों के नाम तय:

वहीं शरद पवार गुट की पार्टी एनसीपी भी अब तक अपने 7 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। NCP ने 30 मार्च को एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने अपने 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। वहीं एनसीपी ने दूसरी लिस्ट में 2 और नामों का ऐलान किया था। इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार सुप्रिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। बता दें कि अजित और सुप्रिया चचेरे भाई-बहन हैं। ऐसे में ननद—भाभी के बीच लोकसभा चुनाव में मुकाबला होगा।

कांग्रेस ने किया 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान:

वहीं विपक्ष गठबंधन की तीसरी पार्टी कांग्रेस भी महाराष्ट्र में अब तक अपने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस अब तक 13 लिस्ट जारी कर चुकी है। इस 13 सूचियों में कांग्रेस अब तक अपने 240 प्रत्याशियों के नामों का ऐलन कर चुकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही बची हुई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
47 %
4.9kmh
97 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular