34 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए वोटिंग जारी,...

LokSabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

LokSabha Election 2024: 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह—सुबह ही लंबी कतारें लगी नजर आईं। कई लोग तो सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय ही वोट डालने के लिए चले गए।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश की 102 सीटों लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं और आज इनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।

प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने 50 फीसदी से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की है और बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी गई है।

सुबह 7 बजे से लगी कतारें:

21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह—सुबह ही लंबी कतारें लगी नजर आईं। कई लोग तो सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते समय ही वोट डालने के लिए चले गए। वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त होगी।

हालांकि चुनाव आयोग के मुताबिक, संसदीय क्षेत्र के अनुसार मतदान बंद होने का समय अलग हो सकता है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

1.87 लाख मतदान केंद्र और 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता:

लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रथम चरण के चुनाव के लिए 18 लाख से अधिक मतदान अधिकारी चुनावी मैदान में तैनात हैं। वहीं चुनाव आयोग ने प्रथम चरण की वोटिंग के लिए 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट डालेंगे।

इनमें 8.4 करोड़ पुरुष मतदाता हैं और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं 11,371 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनमें से पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 35.67 है। इसके अलावा 3.51 करोड़ मतदाता 20-29 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।

प्रथम चरण में कुल 1625 उम्मीदवार:

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण में कुल 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद होगा। इन उम्मीदवारों में से 1491 पुरुष उम्मीदवार हैं और महिला उम्मीदवारों की संख्या 134 है। मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को लाने ले जाने के लिए 84 विशेष ट्रेन, 1 लाख के लगभग वाहन और 41 हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं:

चुनाव आयोग ने बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं की हैं। इनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट देने का विकल्प दिया गया है। बता दें कि 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले करीब 14.14 लाख मतदाता हैं और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 13.89 लाख है।

इसके साथ ही इन मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र तक आने जाने के लिए पिक एंड ड्रॉप सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर की सुविधाएं भी हैं।

सुरक्षा के लिए खास उपाय:

प्रथम चरण के चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के खास उपाय किए हैं। मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बलों को और पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर को तैनात किया गया है। कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों की भी तैनाती गई है।

इसके साथ ही प्रथम चरण के लिए कुल 4627 उड़नदस्ते लगाए गए हैं। इसके अलावा 2028 वीडियो निगरानी दल, 5208 सांख्यिकी निगरानी दल सहित 1255 वीडियो देखने वाली टीमें तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
34 ° C
34 °
34 °
53 %
4.5kmh
95 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
32 °
Wed
35 °

Most Popular