26.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फजीहत, राहुल गांधी के चुनावी...

Loksabha election 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फजीहत, राहुल गांधी के चुनावी मंच पर लगी बीजेपी उम्मीदवार की फोटो

Loksabha election 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फजीहत, राहुल गांधी के चुनावी मंच पर लगी बीजेपी उम्मीदवार की फोटो आज 8 अप्रैल को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मंडला में चुनावी सभा के लिए जाने वाले हैं। लेकिन इस बीच वहां से एक तस्वीर चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर की वजह से कांग्रेस की फजीहत हो रही है।

Loksabha election 2024: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फजीहत, राहुल गांधी के चुनावी मंच पर लगी बीजेपी उम्मीदवार की फोटो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वोटरों को लुभाने के लिए सभी राजनैतिक दल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सभी पार्टियों के बड़े नेता प्रत्याशियों के लिए उनके क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और रैलियां कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज 8 अप्रैल को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मंडला में चुनावी सभा के लिए जाने वाले हैं। लेकिन इस बीच वहां से एक तस्वीर चर्चा में आ गई है। इस तस्वीर की वजह से कांग्रेस की फजीहत हो रही है।

कांग्रेस के मंच पर बीजेपी उम्मीदवार की तस्वीर:

दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी की आज मंडला में एक चुनावी सभा होने वाली है। इस चुनावी सभा की तैयारियों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी की चुनावी सभा के लिए जो मंच तैयार किया गया, वहां पीछे फ्लेक्स लगे हुए हैं।

उस पोस्टर में कांग्रेस के नेताओं की तस्वीरें लगी नजर आ रही हैं। लेकिन इसमें एक तस्वीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। दरअसल, कांग्रेस के पोस्टर में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगी हुई नजर आ रही है। हालांकि इस तस्वीर के साथ कुलस्ते का नाम नहीं लिखा गया।

आनन—फानन में ढंक दी गई तस्वीर:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंडला से उनकी पार्टी के प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। इसके तहत मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में राहुल गांधी की एक जनसभा रखी गई है। यहां राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी संबोधन से पहले यहां मंच तैयार किया गया और वहां पर कांग्रेस नेताओं के पोस्टर भी लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगा दी गई। जैसे ही यह गलती सामने आई तो तुरंत आनन-फानन में पोस्टर पर लगी बीजेपी नेता कुलस्ते की तस्वीर को ढंका गया। उसके बाद कुलस्ते की जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की तस्वीर लगाई गई। हालांकि इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार:

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस सांसद आज 8 अप्रैल को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आज अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान राहुल गांधी धनोरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वे शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में भी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दोपहर को सिवनी पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उसके बाद वह शाम 4 बजे शहडोल में एक चुनावी रैली में शामिल होंगे।

मंडला में ऐसा है चुनावी मुकाबला:

मध्यप्रदेश की मंडला सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला रोचक होने वाला है। बीजेपी ने मंडला सीट से एक बार फिर अपने केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने फग्गन सिंह के सामने अपने प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम पर दांव लगाया है। वहीं बीजेपी नेता कुलस्ते 6 बार मंडला सीट से लोकसभा सांसद रहे हैं। इसके अलावा वे इसी सीट से एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। हालांकि निवास सीट से बीजेपी नेता फग्गन हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए थे।

मंडला सीट से फग्गन सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव करीब 98 हजार वोटों से जीता था। 2019 के चुनावों में फग्गन सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को चुनाव में मात दी थी। बात करें मंडला से कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम की तो उन्होंने डिंडोरी सीट से 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस की प्रदेश सरकार में ओमकार सिंह मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे पार्टी से चार बार विधायक रहे हैं। इससे पहले भी लोकसभा चुनावों में फग्गन सिंह और ओमकार सिंह का मुकाबला हो चुका है। साल 2014 में दोनों ने एक ही सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसमें कुलस्ते ने जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
57 %
1kmh
75 %
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
46 °
Mon
44 °

Most Popular