20 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: ममता के भतीजे आकाश आनंद सहित 4 के खिलाफ...

LokSabha Election 2024: ममता के भतीजे आकाश आनंद सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज, तालिबान से की थी योगी सरकार की तुलना

LokSabha Election 2024: रविवार को एक चुनावी रैली में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को तालिबान के समान बताया है। अब आकाश आनंद और चार अन्य लोगों पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

LokSabha Election 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव के दो चरणों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब तीसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारी जोरों-शोरों पर है। इसके चलते रविवार को एक चुनावी रैली में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को तालिबान के समान बताया है। अब आकाश आनंद और चार अन्य लोगों पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आइए समझते हैं क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मुद्दा ?

असल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए मायावती के भतीजे आकाश पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रविवार को सीतापुर में एक चुनावी रैली में उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए| उन्होंने योगी सरकार को तालिबान के समान बताया।

आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की सरकार को देशद्रोहियों और बुलडोजर की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि यह एक आतंकवादी सरकार जिन्होंने अपने युवाओं को भूखा छोड़ रखा है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाया है। तालिबान भी अफगानिस्तान में ठीक ऐसी ही सरकार चलाता है।

पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया:

आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए अभिलेख ब्यूरो की रिपोर्ट का मुद्दा भी उठाया| उन्होंने कहा कि यूपी की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में भाजपा सरकार असफल रही है। इन आरोपों के बाद पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र यादव, श्याम अवस्थी, अक्षय कालरा और रैली के आयोजक विकास राजवंशी के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश आनंद के खिलाफ सीतापुर में आईटी एक्ट की धारा 125 और 171 सी 153, 188, 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि रैली में हिंसा भड़काने और असंसदीय भाषा वाले भाषण दिए गए है , जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

केस दर्ज होने पर आकाश आनंद ने कहा:

अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आकाश आनंद ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आकाश आनंद ने कहा कि जो लोग डर रहे हैं, वे केस दर्ज कर रहे हैं।

सीतापुर में चुनाव कब होंगे?

2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरे होंगे। यूपी में सातों चरण में 80 अलग-अलग सीटों पर बारी-बारी चुनाव हो रहे हैं। वही 13 मई को सीतापुर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने वाले हैं । बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है ।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20 ° C
20 °
20 °
54 %
0.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular