30 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Elections 2024 : शिवसेना-UBT ने जारी की उम्मीदवारों की पहली...

Lok Sabha Elections 2024 : शिवसेना-UBT ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 17 नामों का ऐलान, जानिए कहां से किसे मिला मौका

Lok Sabha Elections 2024 : शिवसेना (UBT) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए कुल 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Lok Sabha Elections 2024 : उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने बुधवार को महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। शिवसेना (UBT) ने इस सूची में 17 उम्मीदवारो के नाम की घोषणा की है। संजय राउत ने उम्मीदवारों की सूची अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की है। वे विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता अनिल देसाई, अरविंद सावंत और सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर शिवसेना द्वारा घोषित प्रमुख नामों में से हैं।

पांच सांसदों को फिर बनाया उम्मीदवार

पार्टी ने सभी पांच मौजूदा सांसदों को भी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा सांसद अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से, संजय पाटिल मुंबई उत्तर पूर्व से और अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अनिल देसाई को मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

शिव सेना (यूबीटी) लोकसभा उम्मीदवार

  1. अरविंद सावंत – दक्षिण मुंबई
  2. अमोल कीर्तिकर – उत्तर पश्चिम मुंबई
  3. संजय दीना पाटिल – उत्तर पूर्व मुंबई
  4. अनिल देसाई – दक्षिण मध्य मुंबई
  5. अनंत गीते-रायगढ़
  6. विनायक राऊत – रत्नागिरी सिंधुदुर्ग
  7. भाऊसाहेब वाकचौरे – शिर्डी
  8. चंद्रहार पाटिल – सांगली
  9. संजय जाधव – परभणी
  10. संजोग वाघेरे – मावल
  11. बुलढाणा – नरेंद्र खेडेकर
  12. नागेश पाटिल अष्टिकर – हिंगोली
  13. संजय देशमुख – यवतमाल वाशिम
  14. ओमराजे निम्बालकर – धाराशिव
  15. चंद्रकांत खैरे – छत्रपति संभाजीनगर
  16. राजाभाऊ वाजे – नासिक
  17. राजन विचारे – ठाणे

महाविकास अघाड़ी में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा

आपको बता दें, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर अभी महा विकास अघाड़ी (उद्धव शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कांग्रेस) के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इससे पहले ही उद्धव ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

26 मार्च को जारी होने वाली थी सूची

पहले यह सूची 26 मार्च को जारी होने वाली थी। संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) की पहली सूची 26 मार्च को जारी होगी। राउत के अनुसार 15-16 सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान करने वाले थे। हालांकि 27 को शिवसेना की पहली सूची जारी की गई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30 °
29.1 °
58 %
3.1kmh
0 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular