30.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Election: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने की 'नारी न्याय'...

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने की ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा, किए ये 5 बड़े वादे

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को 'नारी न्याय' गारंटी की घोषणा की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे देश की महिलाओं के लिए समृद्धि के नए दरवाजे खुलेंगे। इस नारी न्याय गारंटी की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो जारी कर की।

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए कई तरह की घोषणाएं करती हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की है।

कांग्रेस ने कहा कि इससे देश की महिलाओं के लिए समृद्धि के नए दरवाजे खुलेंगे। इस नारी न्याय गारंटी की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो जारी कर की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के धुले में ‘नारी न्याय’ गारंटी के तहत पांच वादों की घोषणा की।

हर साल गरीब महिलाओं को एक लाख रुपए मिलेंगे:

कांग्रेस की ओर से जो नारी न्याय गारंटी की घोषणा की गई है, उसमें पार्टी ने 5 वादे किए हैं। इनमें एक वादा है कि गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। इसके अलावा पार्टी ने कुछ और भी वादे नारी न्याय गारंटी के तहत किए हैं।

खरगे ने जारी किया वीडियो:

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज नारी न्याय गारंटी की घोषणा करती है। इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंड तैयार कर रही है। बता दें कि ‘नारी न्याय’ गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस ने जो 5 घोषणाएं की हैं। उसमें ‘महालक्ष्मी गारंटी’ एक घोषणा है। महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

वहीं महिलाओं को केंद्र सरकार की नियुक्तियों में 50 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी। तीसरा वादा जिसमें कांग्रेस आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन से संबंधित महिलाकर्मियों के मासिक वेतन में केंद्र सरकार दोगुना योगदान देगी। इसके साथ ही हर पंचायत में महिलाओं को ‘अधिकार मैत्री’ के रूप में एक क़ानूनी सहायक दिया जाएगा।

कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे छात्रावास:

साथ ही खरगे ने कहा कि ‘सावित्री बाई फुले छात्रावास’ के तहत देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। उन्होंने कहा कि उनका कहना पत्थर की लकीर होती है और हम शुरू से जो घोषणापत्र जारी कर रहे हैं उनको पूरा भी करते हैं।

राहुल गांधी ने किया एक्स पर पोस्ट:

वहीं राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि उनकी पार्टी ऐसी 5 गारंटी दे रही है जिससे देश की महिलाओं का जीवन बदल जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस का मकसद देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
42 %
2.1kmh
0 %
Mon
45 °
Tue
46 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °

Most Popular