19.3 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
HomeराजनीतिHaryana Elections: बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, प्रदेश...

Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, प्रदेश अध्यक्ष और 2 मंत्रियों के टिकट कटे

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी दूसरी सूची जारी की है।

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी दूसरी सूची जारी की है। बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किसा है। बीेप भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अपनी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने पेहोवा से अपना उम्मीदवार बदल कर जय भगवान शर्मा (डीडी. शर्मा) को प्रत्याशी घोषित किया है।

पेहोवा से बदला उम्मीदवार

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने इस सीट से नए उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह राजनीतिक निर्णय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उम्मीदवारों के चयन से चुनावी रणनीति पर असर पड़ता है।

दो मुस्लिम चेहरे पर भी भरोसा

इसके अलावा, भाजपा की दूसरी सूची में मुस्लिम उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है, जो पार्टी की चुनावी रणनीति में एक खास बदलाव का संकेत है। फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐज़ाज़ खान को टिकट दिया है। यह कदम हरियाणा में भाजपा के विभिन्न समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा हो सकता है।

जानिए किस किस को मिला टिकट

नारायणगढ़ – श्री पवन सैनी
पेहोवा- जय भगवान शर्मा (डी.डी. शर्मा)
पुंडरी – सतपाल जाम्बा
असंध – योगेन्द्र राणा
गनौर – देवेन्द्र कौशिक
राई – कृष्णा गहलावत
बरोदा – प्रदीप सांगवान
जुलाना – कैप्टन योगेश बैरागी
नरवाना (अजा) – कृष्ण कुमार बेदी
डबवाली – सरदार बलदेव सिंह मालीयाना
ऐलनाबाद – अमीर चंद मेहता
रोहतक – मनीष ग्रोवर
नारनौल – ओम प्रकाश यादव
बावल (अजा) – डॉ. कृष्ण कुमार
पटौदी (अजा) – बिमला चौधरी
नूंह – संजय सिंह
फिरोजपुर झिरका – नसीम अहमद
पुन्हाना – ऐज़ाज़ खान
हथिन – मनोज रावत
होडल (अजा) – हरिंदर सिंह रामरतन
बड़खल – धनेश अदलखा

4 सितंबर को जारी हुई थी पहली सूची

4 सितंबर को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे, जैसे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शक्ति रानी शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री अनिल विज, ओम प्रकाश धनखड़, कुमारी आरती सिंह राव, राव नरबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई, सुनील सांगवान, श्रुति चौधरी और देवेंद्र सिंह बबली आदि।

वरिष्ठ नेताओं के साथ युवाओं को भी दिया मौका

इस सूची में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के प्रमुख चेहरों के साथ-साथ युवा नेताओं को भी मौका दिया गया है। सूची को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने हरियाणा में सभी क्षेत्रों और जातियों को ध्यान में रखकर अपने उम्मीदवारों का चयन किया है, ताकि चुनाव में संतुलित प्रतिनिधित्व के साथ प्रतिस्पर्धा की जा सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.3 ° C
19.3 °
19.3 °
76 %
0.7kmh
0 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular