32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeराजनीतिHaryana Election Result: हरियाणा में BJP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने...

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने नायब सैनी को किया फोन, जीत पर दी बधाई

Haryana Election Result: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

Haryana Election Result: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को गलत साबित करते हुए तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे ने स्पष्ट रूप से भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाया है, और पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में एक प्रमुख सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर भाजपा नेता नायब सैनी को फोन कर बधाई दी। उनकी यह जीत भाजपा की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत का हिस्सा है। हरियाणा में भाजपा के टिकट पर जीते प्रत्याशियों में उत्साह देखा जा रहा है। पलवल सीट से 34,160 वोटों से जीते भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम ने अपनी खुशी व्यक्त की। वहीं, तोशाम विधानसभा से जीतकर आईं श्रुति चौधरी ने इस जीत को चौधरी बंसी लाल जी और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी के योगदान, साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। यह जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने दिन-रात एक कर दिए। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान उठाए थे ये मुद्दे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जाति की राजनीति और जाति जनगणना के एजेंडे को झटका दिया है, जिसे राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार उठाते रहे थे। राहुल गांधी का मानना था कि जाति जनगणना का मुद्दा दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस की ओर आकर्षित करेगा। हालांकि, चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि मतदाता इस एजेंडे से प्रभावित नहीं हुए, जिससे कांग्रेस की रणनीति विफल साबित हुई। भाजपा ने इसके विपरीत बड़ी जीत दर्ज की, जो एक बड़ा राजनीतिक संदेश है।

राहुल गांधी की ‘जाति राजनीति’ पर करारा झटका

गांधी परिवार ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के लिए समर्थन की “सुनामी” की उम्मीद जताई थी, मानते हुए कि जाति जनगणना के मुद्दे से वे दलित मतदाताओं को आकर्षित कर सकेंगे। हालांकि, चुनाव परिणामों ने इस रणनीति को विफल कर दिया है, जो राहुल गांधी की जाति आधारित राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। भाजपा की जीत ने यह संकेत दिया कि मतदाता इस एजेंडे से प्रभावित नहीं हुए।

पीएम मोदी ने नायब सैनी को चुनाव में जीत पर दी बधाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन कर बधाई दी। सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा फिर से हरियाणा की सेवा के लिए तैयार है।

16 हजार से अधिक वोटों से जीते नायब सिंह सैनी

हरियाणा में भाजपा कीर्तिमान रचने जा रही है। रुझानों में राज्य में बीजेपी हैट्रिक लगाने जा रही है। रुझानों में भाजपा बहुमत का आकंड़ा पार कर चुकी है। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए है। सीएम सैनी को 16,054 मतों से दर्ज की है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह मैदान में थे।

सीएम आदित्यनाथ योगी ने भी दी बधाई

हरियाणा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व का परिणाम है। योगी ने इसे ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना के प्रति जनता के विश्वास की मुहर बताया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular