35 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
HomeराजनीतिBudget 2024: बिहार को बजट में मिले कई तोहफे, 26 हजार करोड़...

Budget 2024: बिहार को बजट में मिले कई तोहफे, 26 हजार करोड़ का आवंटन, नीतीश कुमार खुश

Budget 2024: बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई तोहफे दिए हैं।

Budget 2024: बिहार को भले ही विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई तोहफे दिए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इसमें बिहार को कई तोहफे दिए जाने का ऐलान किया है। इस बजट में बिहार को सड़क, स्वास्थ्य के साथ बाढ़ नियंत्रण को लेकर कई सौगात दी गई है। मोदी सरकार की ओर से बजट में बिहार चार नए एक्सप्रेस-वे बनाने के प्रस्ताव दिए हैं। इसके साथ ही बजट में बिहार में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट की भी घोषणा की है। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

दो एक्सप्रेसवे समेत कई सड़कों की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला ​सीतारमण ने बजट पढ़ते समय पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेस वे बनाने के लिए फंड देने की घोषणा की है। इसके अलावा बक्सर से भागलपुर के बीच हाईवे बनाया जाएगा। साथ ही बोधगया से राजगीर, वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का एक पुल भी बनाया जाएगा। अपना 7वां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। इससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

नए मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और स्टेडियम

बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम की भी स्थापना होगी और एयरपोर्ट भी बनेंगे। नए हवाई अड्डे और खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोध पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी। बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाया जाएगा।

2,400 मेगावाट का पावर प्लांट की स्थापना

निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा है कि गया का यह केंद्र प्राचीन सांस्कृतिक केंद्रों को आधुनिक अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ेगा। इसके साथ ही विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में धार्मिक पर्यटन विकसित होगा। नालंदा को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार सहायता देगी। केंद्र सरकार बिहार में कई एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना करेगी। पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी।

बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह बजट : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बिहार से लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने बजट जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट चार स्तंभ युवा, किसान, गरीब और महिला पर आधारित है। एमएसएमई, कृषि और महिला के कल्याण सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। विपक्षी दलों द्वारा आलोचना करने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। एनडीए सरकार ने हमेशा बिहार को सौगातें दी है।

उप मुख्यमंत्री ने किया केंद्रीय बजट का स्वागत

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसको ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार को सभी क्षेत्रों का खास ध्यान रखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निस्संदेह यह बजट समूचे देश और बिहार के लिए ‘विरासत के साथ विकास’ की सौगात लेकर आया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक तरह से भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का काम किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
34.1 °
43 %
3.6kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular