25 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeराजनीतिBihar By-Election Result 2024: बिहार की चारों सीटों पर एनडीए का कब्जा,...

Bihar By-Election Result 2024: बिहार की चारों सीटों पर एनडीए का कब्जा, जनसुराज और आरजेडी को झटका

Bihar By-Election Result 2024: बिहार की चार सीटों रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज पर हुए विधानसभा उपचुनाव परिणाम आ गए है। चारों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। महागठबंधन के प्रत्याशियों का सूपड़ा साफ हो गया है। एनडीए की यह जीत राज्य में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है। यह चुनाव परिणाम आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार की राजनीति के बदलते समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न

बिहार उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सेमीफाइनल जीता, फाइनल भी जीतेंगे।

महागठबंधन का सूपड़ा साफ

इन नतीजों से एनडीए ने यह दिखाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।महागठबंधन, विशेषकर आरजेडी, को इन परिणामों से झटका लगा है, खासकर बेलागंज और इमामगंज जैसे उनके मजबूत गढ़ों में हार के कारण। भाजपा और जेडीयू ने महागठबंधन के खिलाफ अपनी रणनीति में सफलता पाई है।

चार सीटों पर नतीजे:

तरारी विधानसभा सीट:

-जीत: भाजपा के विशाल प्रशांत (सुनील पांडे के बेटे)
-वोटों का अंतर: 10,612 वोट
-पराजित: सीपीआई माले के राजू यादव
-भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज की है।

इमामगंज (गया) विधानसभा सीट:

-जीत: जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी (हम)
-वोटों का अंतर: 5,945 वोट
-पराजित: आरजेडी के रौशन मांझी
-जन सुराज के जितेंद्र पासवान तीसरे स्थान पर रहे। दीपा मांझी ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को कायम रखा।

बेलागंज विधानसभा सीट:

-जीत: जेडीयू की मनोरमा देवी
-वोटों का अंतर: 21391 वोट
-पराजित: आरजेडी के विश्वजीत सिंह (सुरेंद्र यादव के बेटे)
-आरजेडी का तीन दशक पुराना गढ़ ढह गया, जिससे यह सीट महागठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हुई।

रामगढ़ विधानसभा सीट:

-जीत: भाजपा के अशोक सिंह
-वोटों का अंतर: 1362 वोट
-पराजित: बसपा के सतीश उर्फ पिंटू यादव
-आरजेडी के अजीत सिंह (सुधाकर सिंह के भाई) तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें-

Alcoholism: जहानाबाद में ग्रामीणों की अनोखी पहल, शराब बनाने वालों का कर रहे बहिष्कार

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
58 %
1.7kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular