27 C
New Delhi
Thursday, August 6, 2026
HomeराजनीतिBhartruhari Mahtab: कौन है भर्तृहरि महताब, जो होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर,...

Bhartruhari Mahtab: कौन है भर्तृहरि महताब, जो होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति

Bhartruhari Mahtab: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Bhartruhari Mahtab: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब नए सांसदों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इसकी जानकारी संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा। आपको बता दें कि लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं, 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे।

जानिए किरेन रिजिजू ने क्या लिखा

केद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है। महताब इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक लोकसभा स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता है। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत लोकसभा के सदस्यों सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर. बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर नियुक्त किया है। जिससे वो 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण को संपन्न करा सकें।

कौन है भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब

भर्तृहरि महताब 6 बार ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 7वीं बार सांसद बने हैं। भर्तृहरि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। भर्तृहरि महताब एक अनुभवी और वरिष्ठ सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और ओडिशा के कटक लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। महताब को संसद के कार्यों और प्रक्रियाओं का गहरा अनुभव है। वे लंबे समय से लोकसभा के सदस्य हैं और विभिन्न संसदीय समितियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 6 बार से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के भर्तृहरि महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया। महताब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजू जनता दल क छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रोटेम स्पीकर का महत्व और कार्यकाल

प्रोटेम स्पीकर का मुख्य कार्य नए लोकसभा सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाना होता है। इसके अलावा, प्रोटेम स्पीकर नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया की देखरेख करते हैं। प्रोटेम स्पीकर का कार्यकाल अस्थायी होता है और वह तब तक इस भूमिका में रहते हैं जब तक नए स्थायी स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता।

इस नियुक्ति से संसद की कार्यवाही निष्पक्षता होगी सुचारू

भाजपा और उसके नेताओं ने महताब की नियुक्ति का स्वागत किया है और उन्हें बधाई दी है। वहीं, विपक्ष ने भी महताब की नियुक्ति को स्वीकार किया है और उनकी निष्पक्षता और अनुभव को सराहा है। भर्तृहरि महताब की प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्ति उनके संसदीय अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए की गई है। उनका कार्यकाल नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने और नए स्पीकर के चुनाव तक सीमित होगा। इस नियुक्ति से संसद की कार्यवाही में सुचारुता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
82 %
2.8kmh
100 %
Thu
27 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
37 °

Most Popular