40.7 C
New Delhi
Monday, July 13, 2026
HomePersonalitySBI Apprentice Recruitment 2026: SBI में 7,150 वैकेंसी पर आवेदन का सुनहरा...

SBI Apprentice Recruitment 2026: SBI में 7,150 वैकेंसी पर आवेदन का सुनहरा अवसर, जानें अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म

SBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप काफी समय से SBI की भर्ती का इंतजार कर रहे थे और किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का फॉर्म भरना बाकी रह गया था, उन्हें एक और मौका मिल गया है. बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये मौका काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में निकली भर्ती में आवेदन कर वे बैंकिंग का अनुभव हासिल कर सकते हैं.

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन

SBI की ओर से जारी नई जानकारी के मुताबिक, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,150 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. ये पद देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं. बड़ी संख्या में निकली ये भर्ती युवाओं के लिए अच्छा अवसर लेकर आई है.

कौन कर सकता है आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर 20 से 28 वर्ष तय की गई है.
  • SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

कैसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट के जरिए किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 या 12 में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिल सकती है.

ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

चयन के बाद उम्मीदवारों को SBI में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. हालांकि, अप्रेंटिस उम्मीदवारों को नियमित कर्मचारियों की तरह डीए, एचआरए, पेंशन, पीएफ और दूसरी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी की कोई गारंटी भी नहीं होगी.

आवेदन कैसे करें

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की वेबसाइट पर जाएं.
  2. वहां Join SBI और फिर Current Openings पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक को खोलें और अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  4. फिर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  5. सभी जानकारी चेक करनेके बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
  6. इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
40.7 ° C
40.7 °
40.7 °
24 %
4kmh
66 %
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular