32.2 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomePersonalityNEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं? जानिए एग्जाम हॉल में किन चीजों...

NEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं? जानिए एग्जाम हॉल में किन चीजों की है अनुमति और क्या है बैन

NEET री-एग्जाम को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड और अन्य तरह की गाइडलाइन जारी कर दी हैं। NTA ने बताया है कि 21 जून, 2026 को एग्जाम के दिन स्टूडेंट कैसे कपड़े पहन सकते हैं। अगर धार्मिक प्रतीक जैसे- कलावा आदि पहनकर कोई स्टूडेंट परीक्षा केंद्र पर आ रहा है तो उसे किन गाइडलाइंस का पालन करना पड़ेगा। साथ ही, ये भी बताया गया है कि एग्जाम हॉल में किस तरह की पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। पढ़ें NTA की गाइडलाइन।

NEET री-एग्जाम पर NTA की गाइडलाइन

  1. सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के भीतर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
  2. बारिश के कारण होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में ले जा सकते हैं।
  3. उम्मीदवारों को अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं या प्रतीक (जैसे- धार्मिक चिह्न, कलावा, पगड़ी, हिजाब या इसी तरह की अन्य चीजें) पहनने की अनुमति है। हालांकि, इसके लिए परीक्षा केंद्र पर काफी समय पहले पहुंचना होगा ताकि सुरक्षाकर्मी गहन जांच कर सकें।
  4. हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आवश्यक हो तो उम्मीदवार पूरी आस्तीन के कपड़े या ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, बशर्ते वे गहन जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले रिपोर्ट करें।
  5. स्लीपर और कम एड़ी वाले जूते-चप्पल पहनना ज्यादा सही रहेगा। ऊंची एड़ी वाले जूते-चप्पल पहनने वाले उम्मीदवारों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा सकती है।
  6. परीक्षा हॉल के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ एक्सेसरीज, ईयरफोन या कोई भी संचार उपकरण ले जाना सख्त प्रतिबंधित है।
  7. परीक्षा हॉल के अंदर धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी गहने/आभूषण और अन्य एक्सेसरीज ले जाने की अनुमति नहीं है।
  8. सभी कैंडिडेट्स की एंट्री से पहले अनिवार्य तौर पर तलाशी ली जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय वक्त पर सेंटर पर पहुंचें ताकि बिना किसी परेशानी के सिक्योरिटी चेक हो सके।

अधिक जानकारी के लिए NTA हेल्पडेस्क पर करें संपर्क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ये भी बताया कि कैंडिडेट, NEET (UG)-2026 री-एग्जाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
56 %
4.4kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular