20.3 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसMIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्क्रीम में करें निवेश, हर महीने...

MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्क्रीम में करें निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

MIS Scheme: आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करके हर महीने इनकम प्राप्त करना चाहते हैं। इस स्कीम में निवेश की राशि पर 7.4 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलता है।

MIS Scheme: आज के समय में इनवेस्टमेंट के लिए कई ऑप्शन हैं। लेकिन हर कोई सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहता है। मेहनत की कमाई के बेहतर और सिक्योर निवेश के लिए विकल्प ​तलाशते है। पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम चला रहा है। इसकी कई स्कीमें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सुरक्षित माना जाने वाला पोस्ट ऑफिस निवेश की स्कीमों में लाखों लोगों ने निवेश कर रखा है। एक स्कीम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट यानी MIS है। इसमें एकमुश्त जमा के मैच्योरिटी के बाद से मंथली इनकम मिलती है। इस स्कीम में केवल एक बार निवेश करके आप हर महीने एक तय रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज
एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने गारंटीड इनकम मिलती है। पोस्ट ऑफिस की MIS में सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट में सिर्फ एक बार निवेश करना पड़ता है। MIS की मैच्‍योरिटी अकाउंट खुलने से अगले 5 साल तक होती है। एक अक्‍टूबर 2023 से इस स्‍कीम पर 7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज दिया जा रहा है।

15 लाख तक कर सकते है निवेश
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत खाताधारक कम से कम 1000 रुपए से लेकर 100 के मल्टीपल में सिंगल खाते में 9 लाख रुपए तक जमा करवा सकते है। अगर आप ज्वाइंट खाते में निवेश करते है तो इसकी सीमा 15 लाख रुपए तक की है। इस स्कीम में कोई भी 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है।

5 लाख जमा पर इतनी मिलेगी इनकम
नियम के अनुसार, MIS में दो या तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है। पोस्‍ट ऑफिस की इस स्‍कीम में यदि 5 लाख रुपए का निवेश करते है तो इस पर 7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज है। इसमें हर महीने 3,083 रुपए की इनकम होगी। इस तरह एक साल यानी 12 महीने की इनकम की बात करे तो आपको 36,996 रुपए मिलेंगे।

MIS पांच साल में होती है मैच्‍योर
MIS अकाउंट खुलने की तारीख से अगले 5 साल बाद यह अकाउंट मैच्योर होता है। इसमें प्रीमैच्‍योर क्‍लोजर हो सकता है। डिपॉजिट की तारीख से एक साल पूरे होने के बाद ही आप पैसा निकाल सकते हैं। यदि एक से तीन साल के बीच में रकम वापस निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट का 2 प्रतिशत काटा जाता है। वहीं 3 साल बाद मैच्योरिटी के पहले कभी भी पैसा निकालते हैं तो आपकी जमा राशि का 1 प्रतिशत काटा जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.3 ° C
20.3 °
20.3 °
83 %
2.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular