30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़Rajya Sabha Election: कौन है राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जिन्हें BJP ने...

Rajya Sabha Election: कौन है राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जिन्हें BJP ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह तत्कालीन गोंड आदिवासी शाही परिवार के वंशज और आरएसएस के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

Rajya Sabha Election : देश मेंं अगले कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। सभी राजनीतिक पार्टियों इस चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा में 56 सीटें खाली हो रही है। इसी महीने 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव की तारीख चुनी गई है। इन चुनाव के लिए 15 फरवरी के दिन नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसके लिए बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ की एक सीट को लेकर मिलाकर विभिन्न राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होने वाले है। इसके द्विवार्षिक चुनाव के लिए बीजेपी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी के तौर पर चुना है।

सरोज पांडे का खत्म हो रहा राज्यसभा में कार्यकाल
भाजपा ने रविवार को सिंह को छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। सरोज पांडे का राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त होने वाला है और उनकी जगह सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में पांडे के अलावा अन्य चार सदस्य कांग्रेस के केटीएस तुलसी, फूलोदेवी नेताम, रंजीत राजन और राजीव शुक्ला हैं।

कौन है देवेंद्र प्रताप सिंह
राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह तत्कालीन गोंड आदिवासी शाही परिवार के वंशज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा के गोंड (आदिवासी) राजा है। उनके पिता स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह 20 सालों से अधिक तक विधायक रहे। सुरेंद्र कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे। देवेंद्र के पिता अपने राजनीतिक करियर में एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके है। वहीं, देवेंद्र ने 20 साल पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। पिछली बार देवेंद्र ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। मौजूदा समय में वे जिला पंचायत के सदस्य है।

आदिवासी वोटर्स को साधने का प्लान
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उनका राज्यासभा सदस्य चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजने के पीछे बीजेपी की आदिवासी वोटों पर पकड़ मजबूत बनाने के रूप में देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की आबादी लगभग 78 लाख से अधिक यानी लगभग 30 फीसदी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
33 %
2.7kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular