21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसMahalaxmi Scheme: क्या है महालक्ष्मी स्कीम, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं...

Mahalaxmi Scheme: क्या है महालक्ष्मी स्कीम, जिसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए

Mahalaxmi Scheme: कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र न्याय पत्र जनता के सामने रखा है। इसमें महालक्ष्मी स्कीम का भी ऐलान किया गया है।

Mahalaxmi Scheme : देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए नए ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने बीते दिनों अपना घोषणा पत्र न्याय पत्र जनता के सामने पेश किया है। देश की मुख्य विपक्ष पार्टी ने इसमें कई लोग लुभावने वादे किए है। इसमें महालक्ष्मी स्कीम की भी घोषणा की है। यह योजना के तहत गरीबों को गरीबी से लड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। कांग्रेस पार्टी के अनुसार महालक्ष्मी स्कीम में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

हर साल मिलेंगे 1 लाख रुपए

कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र पांच अप्रैल को पेश किया गया। इसमें गरीबी मिटाने के लिए 1 लाख रुपए सालाना दिए जाने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत यह रकम सीधा परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के अकाउंट में ट्रांसफर होगी। अगर किसी परिवार में बुजुर्ग महिला नहीं है तो सबसे उम्रदराज शख्स के बैंक खाते में यह पैसे आएगा।

हर साल किया जाएगा रिव्यू

महालक्ष्मी स्कीम एक साथ नहीं बल्कि चरणों में लागू होगी। बताया जा रहा है कि हर साल इस स्कीम का रिव्यू किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर इसका कितना असर देखने को मिलेगा। हर साल गरीब परिवारों की संख्या का सर्वे किया जाएगा।

आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को दोगुना पैसा

इस योजना के अलावा कांग्रेन ने घोषणा पत्र में शक्ति का सम्मान योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील योजना में काम कर रही महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। इन महिलाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि डबल कर करने का भी वादा किया है।

सरकारी नौकरी में महिलाओं 50 फीसदी आरक्षण

सरकारी नौकरी में भी महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए नारी न्याय गारंटी के तहत महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्री बाई फुले हॉस्टल स्कीम भी लाई गई है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular