25.5 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
Homeमध्यप्रदेशसागर में दिल दहला देने वाला हादसा: बस ने चचेरे भाइयों को...

सागर में दिल दहला देने वाला हादसा: बस ने चचेरे भाइयों को कुचला, एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत

Road Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रहली थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव के पास दमोह जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार चचेरे भाइयों को कुचल दिया। चारों किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे और घर की खोई हुई भैंसों को ढूंढने निकले थे।

Road Accident: भैंस ढूंढने गए थे चारों, सड़क किनारे खड़ी थी बाइक

पुलिस के अनुसार, चारों चचेरे भाई – शिवम पाल (18), सत्यम पाल (17), उमेश पाल (16) और प्रशांत पाल (14) – दोपहर में घर की भैंसें खोजने निकले थे। शाम को वे अनंतपुरा के पास सागर-दमोह हाईवे के किनारे अपनी बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। तभी दमोह की ओर से आ रही प्राइवेट बस (रजिस्ट्रेशन नंबर MP-15 PA 1876) अचानक बेकाबू हो गई और सीधे उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों किशोर कई मीटर दूर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Road Accident: प्रशांत था माता-पिता का इकलौता बेटा

मृतक शिवम, सत्यम और उमेश पाल चचेरे भाई थे, जबकि प्रशांत उनके फूफेरे भाई थे। प्रशांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार से चार युवाओं की मौत से पूरा इलाका सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बस की रफ्तार देखकर डर लग रहा था

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बहुत तेज स्पीड में थी और ड्राइवर शायद मोबाइल पर बात कर रहा था। बस ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर किशोरों को कुचलते हुए आगे निकल गई। ड्राइवर ने ब्रेक तक नहीं लगाया। बस को ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर दूर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 304, 279, 337 आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Road Accident: देवरी विधायक मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटेरिया, जो उस समय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे थे, ने अपना काफिला बीच रास्ते में ही रोक दिया और तुरंत अनंतपुरा पहुंच गए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की, सिर पर हाथ फेरकर ढांढस बंधाया और कहा, “यह बहुत दुखद हादसा है। सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”

Road Accident: ग्रामीणों में आक्रोश, पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनंतपुरा के इस मोड़ पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं हैं, न ही कोई चेतावनी बोर्ड। ग्रामीणों ने तुरंत स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स और साइनेज लगाने की मांग की है। उन्होंने बस मालिक और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी की है।

Road Accident: CMO ने दिए जांच के आदेश

जिला कलेक्टर दीपक आर्य और SP अभिषेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को घटना की जानकारी दी गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
66 %
2.9kmh
0 %
Sat
26 °
Sun
30 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular