23.8 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeमध्यप्रदेशRoad Accident: एमपी में सड़क हादसों का तांडव, अलग-अलग घटनाओं में 6...

Road Accident: एमपी में सड़क हादसों का तांडव, अलग-अलग घटनाओं में 6 की मौत, 12 घायल

Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एमपी में अलग अगल घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आती हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं या गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों – खातेगांव, डबरा, खरगोन, अनूपपुर और दतिया – से ऐसे ही हादसों की खबरें आईं, जिनमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Road Accident: खातेगांव में मासूम की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के कन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम देवली में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रही एक बाइक पर पलट गया। इस बाइक पर एक पूरा परिवार सवार था। हादसे में 9 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय बहन और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Road Accident: डबरा में तेज रफ्तार ने छीनी युवक की जान

ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना जरगांव और शुक्लहारी रोड के बीच हुई, जिसमें युवक अंकित शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक – आदित्य और कुबेर – गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल डबरा ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Road Accident: खरगोन में गौ तस्करों की करतूत, पुलिस वाहन को मारी टक्कर

खरगोन जिले में मंगलवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच टकराव हो गया। हेलापदावा पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान गौ तस्करों ने खड़ी पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक तस्कर श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। घायल श्रवण को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे पुलिस ने गोली मारी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, एएसपी नरेंद्र रावत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि घायल को गोली नहीं लगी है। श्रवण को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

Road Accident: अनूपपुर में बस-ऑटो की टक्कर, तीन की मौत

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह बस शहडोल से डिंडोरी जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Road Accident: दतिया में बाइक भिड़ंत में मासूम की जान गई

दतिया जिले के इंदरगढ़ रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने मामा के साथ बाइक पर ग्राम रमदेवा जा रहा था। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

बढ़ते हादसों पर सवाल

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही हैं। इनमें से अधिकांश हादसों का कारण तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी है। प्रशासन को अब सख्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और आम जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:-

Jaipur Bomb Blast: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने वाले 4 आतंकियों को उम्र कैद, 17 साल पहले हुए थे 8 धमाके

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.8 ° C
23.8 °
23.8 °
67 %
0.4kmh
0 %
Thu
23 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
35 °

Most Popular