25.3 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी, न्याय सत्याग्रह में गरजे दिग्विजय, पटवारी...

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी, न्याय सत्याग्रह में गरजे दिग्विजय, पटवारी और हरीश चौधरी

MP Congress: अशोकनगर में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह के दौरान जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी समेत सभी बड़े नेताओं की गिरफ्तारी और तुरंत रिहाई।

MP Congress: मध्यप्रदेश में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को अशोकनगर में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित मंच पर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से सभी नेताओं और मौजूद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोषणा की। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने मंच से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की घोषणा कर दी। गिरफ्तारी और रिहाई की इस प्रक्रिया ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया।

MP Congress: दिग्विजय सिंह बोले, पुलिस बुलाई ताकि सभा में भीड़ न आए

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने ऐसी पुलिस नहीं देखी जो इतनी घबराई हुई हो। मुझे जानकारी मिली कि यहां आठ जिलों की पुलिस बुला ली गई ताकि लोग हमारी सभा में न आ सकें। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों की राजनीति में उन्होंने ऐसा केस नहीं देखा जिसमें शिकायतकर्ता के बिना ही केस दर्ज कर लिया गया। दिग्विजय ने कहा कि अशोकनगर पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर कृपा की है, क्योंकि उनके खिलाफ केस दर्ज कर हम सबको एकजुट कर दिया।

MP Congress: नकली बीज घोटाले को लेकर शिवराज पर बड़ा हमला

न्याय सत्याग्रह में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने किसानों को नकली बीज बांटने और घोर अन्याय करने का आरोप भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान पर लगाया। हरीश चौधरी ने कहा कि, शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों को नकली बीज बांटकर हजारों करोड़ का घोटाला किया। आज जो एफआईआर जीतू पटवारी पर दर्ज की गई है, वह न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय और उनके हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरी है और यह लड़ाई अब पूरे मध्यप्रदेश में चलेगी।

‘न्याय सत्याग्रह जीतू पटवारी तक सीमित नहीं’

कार्यक्रम में बोलते हुए हरीश चौधरी ने स्पष्ट किया कि, यह न्याय सत्याग्रह जीतू पटवारी या गजराज लोधी तक सीमित नहीं है। राहुल गांधी की दिशा में हम हर अन्याय के खिलाफ खड़े हैं और मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति के हक और सम्मान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर अन्याय और किसानों के हकों की लड़ाई के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी।

जीतू पटवारी पर दर्ज केस को लेकर कांग्रेस का हमला

गौरतलब है कि अशोकनगर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर पुलिस ने हाल ही में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके विरोध में कांग्रेस ने न्याय सत्याग्रह आयोजित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि यह केस पुलिस और भाजपा सरकार द्वारा राजनीति से प्रेरित होकर दर्ज किया गया, ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके।

पुलिस-प्रशासन के रवैये पर कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस को इतनी घबराहट क्यों है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की नौबत आ गई। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया और भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।

पूरे प्रदेश में चलेगा आंदोलन

कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि यह आंदोलन सिर्फ अशोकनगर तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हकों के लिए कांग्रेस न्याय सत्याग्रह जारी रखेगी। कांग्रेस का यह आंदोलन राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जिसके केंद्र में किसानों के मुद्दे, नकली बीज घोटाला और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग है।

यह भी पढ़ेंं:-

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का हाथ, प्रशांत किशोर बोले- व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में मिला नया साथी

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
12 %
2.4kmh
99 %
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
32 °

Most Popular