38.1 C
New Delhi
Sunday, July 5, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP: मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन का ऐक्शन, 20 संचालक...

MP: मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन का ऐक्शन, 20 संचालक गिरफ्तार, 80 पर FIR दर्ज

MP : मध्य प्रदेश में मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार पुलिस ने स्कूल के 20 डायरेक्टरों और प्रिंसिपलों को गिरफ्तार किया है।

MP : मध्य प्रदेश में मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राइवेट स्कूलों पर सोमवार को जबलपुर जिला प्रशासन ने प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के साथ मिलीभगत कर अभिभावकों को लूटने वाले प्राइवेट स्कूलों का खुलासा किया है। बीते दो महीने से जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभियान चला रखा है। प्रशासन ने अभियान के तहत 11 स्कूलों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस केस में पुलिस ने 80 लोगों को आरोपी बनाया था। अभी शुरुआती दौर में 11 स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही हुई है। आगामी दिनों अन्य स्कूलों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

20 संचालक गिरफ्तार, अभी कई फरार

स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद जांच में पता चला कि इन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर स्कूलों की फीस बढ़ाई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके साथ ही प्रशासन ने इन स्कूलों द्वारा किया गया 100 करोड़ से ज्यादा का फीस घोटाला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी कई लोग फरार बताए जा रहे हैं।

इन स्कूलों पर हुई कार्रवाई

प्रशासन ने कई स्कूलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस​ लिस्ट में क्राइस्ट चर्च स्कूल सालीवाडा, स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, क्राइस्ट चर्च बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, चैतन्य टेक्नो स्कूल धनवंतरी नगर, सेंट एनालिसिस स्कूल पोली पथर, ज्ञान गंगा आरके इंटरनेशनल स्कूल, लिटिल वर्ल्ड स्कूल,क्राइस्ट चर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल,क्राइस्ट चर्च जबलपुर डाइजेशन स्कूल के नाम हैं।

125 करोड का घोटाला

जांच के दौरान पता चला है कि इन स्कूलों ने नियमों की अवहेलना करते हुए फीस बढ़ाई। इसके साथ ही यूनीफॉर्म, पुस्तकें और स्टेशनरी निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए दबाव भी डाला। जबलपुर कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में 125 करोड़ रुपए का घोटाले ​का खुलासा हुआ है। स्कूल प्रबंधकों को नियमों के खिलाफ वसूली गई फीस 30 दिनों में अभिभावकों को लौटाने के निर्देश दिए हैं।

जानिए कैसे की गई जांच

आठ एसडीएम को इनकी जांच में लगाया गया है। इन एसडीएम ने 12 तहसीलदार, 25 जिला शिक्षा अधिकारी, 60 अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर इस यह जांच की। पांच जगह आकस्मिक छापे मारे गए। जांच के दौरान 50 से ज्यादा स्कूलों का दौरान किया गया। दो बार खुली सुनवाई भी की गई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.1kmh
94 %
Sat
38 °
Sun
43 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular