24.6 C
New Delhi
Thursday, October 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशMorena Accident: मुरैना में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी...

Morena Accident: मुरैना में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, 15 गंभीर घायल

Morena Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

Morena Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर की है। यह दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई की। कुछ समय के लिए रोड पर जाम लगा दिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि घटना मुरैना जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत देवरी घड़ियाल केंद्र के पास हुई है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी कांवड़िए, मुरैना के सिहोंनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। सोमवार सुबह वह नेशनल हाईवे 44 से गुजर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग और कांवड़िए समुदाय इस हादसे से स्तब्ध हैं और पुलिस एवं प्रशासन से उचित जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ट्रैक्टर ट्रॉली के उड़ गए परखच्चे

यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। ट्रॉली में सवार दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए कावंड़ियों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को थाना सिविल लाइन में स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी कांवड़िए भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

शहीदों के सम्मान में 351 फीट लंबे तिरंगे के साथ कांवड़ यात्रा

यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था के साथ-साथ देशभक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली है। यहाँ कांवड़ियों द्वारा 351 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ निकाली गई, जो शहीद जवानों को समर्पित की गई है। यह 351 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बागपत के 40 शिव भक्तों की टोली द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार की गई है। इस कांवड़ को शहीद जवानों को समर्पित किया गया है। तिरंगा कांवड़ के आगे भगवान शिव विराजमान हैं। कांवड़ पर भगवान राम और राम मंदिर की तस्वीर भी लगाई गई है। तिरंगा कांवड़ पर “जय श्री राम” लिखा गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
73 %
1.5kmh
0 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
36 °

Most Popular