22.1 C
New Delhi
Sunday, February 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशये PM मोदी का समय है, अब भारत सिर्फ सहता नहीं, जवाब...

ये PM मोदी का समय है, अब भारत सिर्फ सहता नहीं, जवाब देना जानता है: सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav: सीमा पार आतंकवाद पर भारत की सख्त और निर्णायक कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का भारत बदल चुका है। अब कोई भारत की ओर आँख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचता है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय है – एक ऐसा दौर जिसमें दुश्मनों को करारा जवाब मिलता है और सेना को अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए संकोच नहीं करना पड़ता।

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को सीहोर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत की तरफ से की गई हालिया सैन्य कार्रवाई पर खुलकर बयान दिया।

Mohan Yadav: भारत बदला है, अब जवाब मिलता है

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, आज भारत बदल गया है। यह वो पुराना जमाना नहीं है जब कांग्रेस के शासन में हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे और सरकार चुप बैठी रहती थी। तब हमारी सेना बार-बार कार्रवाई के लिए आदेश मांगती थी। अब परिस्थितियां बदल गई हैं। अब दुश्मन भारत की ओर देखने से पहले सौ बार सोचता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आया है। आज कोई भारत को छेड़ेगा, तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। हम सिर्फ रक्षा नहीं, जवाब देने में भी सक्षम हैं। यह पीएम मोदी का समय है।

Mohan Yadav: सेना की ताकत और आत्मनिर्भरता पर भरोसा

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भी सेना के पराक्रम और केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत की तीनों सेनाओं को अत्याधुनिक हथियारों और संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। अब सेना को सीमाओं की रक्षा के लिए हर वो साधन उपलब्ध हैं जो उसे दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की कतार में खड़ा करता है। उन्होंने कहा, हम एक सामर्थ्यवान देश हैं। अगर कोई हमारी संप्रभुता या नागरिकों पर आघात करेगा, तो हम मजबूती से उसका जवाब देंगे।

Mohan Yadav: कर्नल कुरैशी का उदाहरण देकर मध्यप्रदेश की शान का किया गुणगान

सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया की तीन पीढ़ियाँ सेना में सेवा दे चुकी हैं और वह आतंकवाद के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रख रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश की यह बेटी हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। जब वह दुनिया के सामने आतंकवाद का काला चिट्ठा खोलती हैं, तो भारत की आवाज और भी बुलंद होती है।

प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को साधा धन्यवाद

सीएम यादव ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ सहने वाला देश नहीं रहा। यह कार्रवाई करने और बदला लेने वाला राष्ट्र बन चुका है। सीमा पार किए गए हर दुस्साहस का माकूल जवाब दिया जाएगा।

आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद से भरा संदेश

सीएम मोहन यादव का यह बयान ना केवल भारत की सैन्य शक्ति पर भरोसा दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि भारत अब ‘रणनीतिक सब्र’ की नीति से आगे बढ़कर ‘रणनीतिक प्रतिशोध’ की राह पर है। केंद्र और राज्य स्तर पर नेताओं द्वारा दिए जा रहे ऐसे बयान राष्ट्र की सामूहिक चेतना और आत्मबल को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

राजस्थान में हाई अलर्ट: सभी राजकीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जैसलमेर-बाड़मेर-श्रीगंगानगर ‘स्पेशल वॉच जोन’ घोषित

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
30 %
2.1kmh
0 %
Sat
22 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °

Most Popular