24.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशLok Sabha Election : भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने...

Lok Sabha Election : भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अब इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) का दामन थाम लिया है। बसपा में शामिल करने के कुछ देर बाद ही बसपा ने देवाशीष जरारिया को भिंड-दतिया लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। बता दें कि पिछले 5 साल से देवाशीष ग्वालियर चंबल संभाग की राजनीति करते आ रहे थे।

दिग्विजय के इस करीबी नेता ने छोड़ दी कांग्रेस

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले भिंड लोकसभा सीट से 2019 के उम्मीदवार रहे देवाशीष जरारिया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कई आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी है।

कांग्रेस ने मेरा भविष्य कर दिया चौपट

युवा दलित चेहरे देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मेरा भविष्य चौपट कर दिया। मैं दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रहा था, यहां लाकर मुझे 5 साल क्षेत्र में काम करने को कहा। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए मुझे संगठन में भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई, हमारी ही समाज की निशा बांगरे का भविष्य भी कांग्रेस ने चौपट कर दिया। कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है।

टिकट कटने से थे नाराज

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देवाशीष जरारिया भिंड सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस बार भी उनको टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट नहीं मिलने से वे पार्टी से नाराज हो गए।

भिंड लोकसभा सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला

कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया ने बुधवार की सुबह पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। देवाशीष जरारिया को बसपा की ओर से भिंड-दतिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
dust
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
64 %
5.7kmh
75 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular