26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
Homeमध्यप्रदेशBus Accident: राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत...

Bus Accident: राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी बस, 2 की मौत 52 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Bus Accident: मध्य प्रदेश में के राजगढ़ जिले में यात्री बस पुल की दीवार से टकराकर नीचे गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 52 लोग घायल हो गए।

Bus Accident: मध्य प्रदेश में के राजगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से अशोकनगर जा रही यात्री बस पुल की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 52 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको इलाज के लिए पचोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे की वजह का नहीं चला पता

बताया जा रहा है कि यह घटना रात 1:30 की है। जब बालाजी ट्रेवल्स की बस इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही थी। रात का समय होने के कारण बस में सवार यात्री कुछ नींद में थे। ड्राइवर सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण अभी तक एक्सीडेंट क्यों हुआ। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई। इसके बाद बस सीधे ओवर ब्रिज के नीचे जा गिरी। यह घटना पचोर से कुछ ही दूरी पर स्थित सारंगपुर रोड के सतगुरु होटल के पास हुई है।

गुना-अशोकनगर रहने वाले थे यात्री

पुलिस के अनुसार राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से रही इस बस में यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर जिले के रहने वाले है। 41 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दो बच्चे सहित नौ लोग गंभीर

अभी तक मृतकों में से एक की पहचान हो पाई है। मृतक की पहचान 21 साल के हरिओम के तौर पर हुई है। इनके पिता का नाम हजरत सिंह भटोली है। पुलिस यात्रियों से इनकी पहचान करने में मदद ले रहे है। इस हादसे में 9 लोग गंभीर घायल हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। घायलों का इलाज चल रहा है।

घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद उनको शाजापुर रेफर किया गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

24 घंटों में तीन हादसे, 8 की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले 13 मई को भी मध्य प्रदेश सिवनी, राजगढ़ और छिंदवाड़ा जिले में 24 घंटे के अंदर 3 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
44 %
2.1kmh
20 %
Tue
28 °
Wed
34 °
Thu
33 °
Fri
29 °
Sat
30 °

Most Popular