31 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeमध्यप्रदेशAir Ambulance : मध्यप्रदेश में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जानिए किराये...

Air Ambulance : मध्यप्रदेश में शुरू हुई एयर एंबुलेंस सेवा, जानिए किराये से लेकर सुविधा तक सब कुछ

Air Ambulance : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की पहली इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इस सेवा का नाम पीएम एयर एंबुलेंस सेवा किया गया है।

Air Ambulance : मध्य प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की पहली इमरजेंसी एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है। सीएम यादव ने इस सेवा की शुरुआत करने के साथ ही इसका नाम भी बदल दिया है। मुख्यमंत्री एयर एंबुलेंस सेवा अब पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा कर दी गई है। यह सेवा देने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। अब सड़क दुर्घटना, औद्योगिक दुर्घटनाओं के पीड़ितों के साथ ही हार्ट पेशेंट और गंभीर मरीजों को तत्काल समय पर अस्पताल पहुंचाने में एयर एंबुलेंस सेवा बहुत कारगर साबित होगी। पवनहंस के साथ मिलकर यह सेवाएं दी जा रही हैं।

गंभीर मरीजों को जल्दी मिलेगा इलाज

आपातकालीन एयर एम्बुलेंस शुरू होने के बाद से गंभीर मरीजों को जल्द बेहतर इलाज मिल सकेगा। संभावना जताई जा रही है कि इससे इलाज के अभाव में मरने वालों के आंकड़े में कमी आएगी। इस सेवा से औद्योगिक स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं, हृदय रोगी अथवा जहर से प्रभावित व्यक्तियों को अब अच्छे चिकित्सा संस्थानों में समय पर इलाज मिलेगा।

एयर एम्बुलेंस में क्या-क्या सुविधा होगी

एयर एम्बुलेंस सेवा में हार्ट अटैक, श्वास और तंत्रिका संबंधी बीमारियों के अलावा नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य समस्याएं, उच्च जोखिम वाले गर्भधारण और आपदाओं की स्थिति को संभालने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित टीमें तैनात रहेगी।

ढाई लाख रुपए तक का खर्च

इस सुविधा से बेहद नाजुक मरीज की जान बचाई जा सकती है। गंभीर रोगियों के लिए यह सुविधा बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। हालांकि यह सुविधा बहुत ही खर्चीली भी है। एयर लिफ्ट की दूरी और अन्य आधारों पर इस सुविधा के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होंगे। संभावना जताई जा रही हैै कि एक बार में अधिकतम इसका खर्च ढाई लाख रुपए तक होगा।

सभी जिलों में उपलब्ध होगी यह सेवा

एयर एंबुलेंस सेवा में एक हेली-एंबुलेंस और एक फिक्स्ड विंग कन्वर्टेड फ्लाइंग आईसीयू विमान है। यह प्रदेश के सभी जिलों और प्रशासनिक विभागों के नागरिकों की सेवा में उपलब्ध है। इसका संचालन दिन में होगा। छोटे शहरों में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को आपातकालीन परिस्थिति में बड़े शहरों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31 ° C
31 °
30.1 °
51 %
3.1kmh
40 %
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
33 °

Most Popular