28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeदेशTamil Nadu Fire Accident: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8...

Tamil Nadu Fire Accident: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Tamil Nadu Fire Accident : तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 महिलाओं सहित 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

Tamil Nadu Fire Accident : तमिलनाडु में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस घटना में 5 महिलाओं सहित 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 2 अन्य घायल हो गए है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, विरुधुनगर के शिवकाशी के सेंगमालापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में आज दिन में एक ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर तक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

5 महिलाओं सहित 8 की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 5 महिलाओं सहित 8 लोगों की जान चली गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

हादसे के कारणों का पता नहीं

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी में निजी पटाखा फैक्ट्री में दोपहर के वक्त जब विस्फोट हुआ तब वहां करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है और कहा कि इकाई लाइसेंस प्राप्त है।

फैक्ट्री के 7 कमरे पूरी तरह से नष्ट

बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना भीषण था कि किसी को भागने का मौका ही नहीं मिल सका। फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री के 7 कमरे पूरी तरह से नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

सीएम स्टालिन मदद के लिए चुनाव आयोग से लेंगे अनुमति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर शोक व्यक्त किया और जिला अधिकारियों को घायलों को उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने और लोगों की जान बचाने का निर्देश दिया। सीएम स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव आयोग से उचित सहमति प्राप्त करने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देगी, क्योंकि आदर्श आचार संहिता 4 जून तक लागू है। उन्होंने कहा कि अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कई लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुःख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

फरवरी में भी 10 लागों की हुई थी मौत

तमिलनाडु में पहले भी कई पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कई लोग जान गंवा चुके है। दो महीने पहले 17 फरवरी में भी विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में यहां काम करने वाले 10 श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
44 %
3.1kmh
20 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular