39.1 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeदेशEVM-VVPAT: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पीएम मोदी ने बताया...

EVM-VVPAT: EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पीएम मोदी ने बताया लोकतंत्र की विजय

EVM-VVPAT: उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT पर जो निर्णय दिया है उससे कांग्रेस और INDI गठबंधन को एक जोरदार झटका लगा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसी याचिकाओं खारिज करके सिस्टम पर सवाल उठाने वाले इन्हीं लोगो के चेहरे पर तमाचा लगाया है|

EVM-VVPAT: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं| ऐसे में सभी राजनैतिक दल चुनावों के तीसरे चरण के प्रचार -प्रसार में जोरो-शोरों से जुटे हुए हैं| आज तीसरे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया में रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के EVM-VVPAT फैसले पर भी अपनी बात कही।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT पर जो निर्णय दिया है उससे कांग्रेस और INDI गठबंधन को एक जोरदार झटका लगा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसी याचिकाओं खारिज करके सिस्टम पर सवाल उठाने वाले इन्हीं लोगो के चेहरे पर तमाचा लगाया है| PM मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खासतौर पर बैलेट पेपर और पोलिंग बूथ लूटने वालों को बड़ा झटका है।

RJD और कांग्रेस ने बैलेट पेपर लूटे:

अररिया में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जनता के सेवक है और वो बिहार में नीतीश जी और उनकी पूरी टीम के साथ पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इंडी गठबंधन और आरजेडी को देश के लोकतंत्र और संविधान की कोई परवाह नहीं है।

इन लोगो ने बैलेट पेपर के नाम पर दशकों तक गरीबों का अधिकार छीना था। इनके राज में पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर चोरी हो जाते थे। बिहार के लोग आरजेडी और कांग्रेस सरकार के दौरान बैलेट पेपर की लूट के साक्षी हैं। इतना ही नहीं, डर का ऐसा आतंक था की कोई गरीब वोट डालने के लिए घर से बाहर भी है निकल पाता था|

ईवीएम को लेकर जनता को भ्रम में डाला:

साथ ही उन्होंने कहा कि देश के ईमानदार मतदाता और गरीबों को ईवीएम से वोटिंग का अधिकार मिल गया है तो उनसे भी ये बर्दाश्त नहीं हो रहा था। यह लोग जो चुनाव के दिन धोखाधड़ी करते थे, पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर की लूट करते थे वे सभी ईवीएम से वोटिंग के कारण परेशान है।

इसलिए, वे दिन-रात इसी सोच में डूबे हुए हैं की ईवीएम को कैसे हटना चाहिए। INDI गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर लोगों को संदेह में डाल दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने देश के लोकतंत्र के हित फैसला सुनाया है जिससे मतपेटियों को लूटने के इरादे वाले लोगों को कड़ा झटका लगा है और अब उनके सारे सपने टूट कर बिखर गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक तामचे जैसा:

PM ने कहा कि बैलेट पेपर की पुरानी प्रथा को वापस ना लाने के फैसले से आज सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को सुरक्षित कर दिया है| पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा करती है, परन्तु ये कुछ लोग अपनी बदनीयत से ईवीएम को बदनाम करने लगे थे।

इन्होंने लोकतंत्र को बदनाम करने की निरंतर कोशिश की है। लेकिन आज देश की सर्वोच्च अदालत ने इन्हीं लोगों को ऐसा करारा तमाचा मारा है कि वे देख भी नहीं पाएंगे। सही मायने में आज लोकतंत्र की विजय हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
39.1 ° C
39.1 °
39.1 °
34 %
1kmh
99 %
Sat
40 °
Sun
44 °
Mon
38 °
Tue
41 °
Wed
40 °

Most Popular