34.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeदेशSpaDeX mission: इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग करने वाला...

SpaDeX mission: इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग करने वाला भारत बना चौथा देश

SpaDeX mission: स्पैडेक्स मिशन के उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है।

SpaDeX mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। स्पैडेक्स मिशन के तहत दो उपग्रहों की सफल डॉकिंग के साथ भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इसरो ने गुरुवार को इस उपलब्धि की जानकारी दी। स्पैडेक्स मिशन के तहत दो छोटे उपग्रहों – एसडीएक्स01, चेजर और एसडीएक्स02, टारगेट – के बीच डॉकिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। इन उपग्रहों का वजन लगभग 220 किलोग्राम है। यह डॉकिंग अंतरिक्ष में कक्षीय यांत्रिकी और संपर्क तकनीक के क्षेत्र में एक अहम कदम है।

इसरो ने 30 दिसंबर को दिया था लॉन्च

यह मिशन 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। इस सफलता के साथ भारत, रूस, अमेरिका और जापान के बाद चौथा देश बन गया है, जिसने इस तरह की अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से अंतरिक्ष में संचार और अनुसंधान कार्यों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।

डॉकिंग तकनीक वाला चौथा देश बना भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। भारत अब अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “डॉकिंग सक्सेस स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग सक्सेसफुली पूरी हुई! एक ऐतिहासिक क्षण!”

स्पेस में दोनों सैटेलाइट को जोड़ने में मिली सफलता

इस मिशन के तहत स्पैडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट) के तहत दो छोटे अंतरिक्ष यान – एसडीएक्स01 (चेजर) और एसडीएक्स02 (टारगेट) के बीच डॉकिंग सफलतापूर्वक की गई। इन उपग्रहों का वजन लगभग 220 किलोग्राम था। यह डॉकिंग इसरो के लिए एक अहम उपलब्धि है और अंतरिक्ष में संचार, अन्वेषण और भविष्य के मिशनों के लिए एक नई दिशा खोलता है। इस सफलता के साथ भारत ने अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों को छुआ है और वैश्विक अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

नारायणन ने इसरो की पूरी टीम को बधाई

अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष, अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है, जिन्होंने भारत को स्पेस डॉकिंग तकनीक में सफलता दिलाई। डॉ. नारायणन ने कहा, डॉकिंग सक्सेसफुली पूरी हुई। भारत स्पेस डॉकिंग सक्सेसफुली हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई!

इसरो ने रचा इतिहास

यह ऐतिहासिक उपलब्धि इसरो के स्पैडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट) मिशन के तहत हासिल की गई, जिसमें दो छोटे उपग्रहों – एसडीएक्स01 (चेजर) और एसडीएक्स02 (टारगेट) की सफल डॉकिंग हुई। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक को परखना था, और इस सफलता के साथ भारत ने अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसरो की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाया है, जिससे भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में नई संभावनाएं खुलेंगी।

यह भी पढ़ें-

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव के बीच पहले कांग्रेस और BJP को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद समेत कई कद्दावर नेता ‘AAP’ में शामिल

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
5.7kmh
93 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular