29.2 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
HomeदेशRapid Rail Corridor in Delhi NCR: दिल्ली से गुरुग्राम और पानीपत-करनाल तक...

Rapid Rail Corridor in Delhi NCR: दिल्ली से गुरुग्राम और पानीपत-करनाल तक दौड़ेगी नमो भारत, 25 स्टेशनों वाले दो नए कॉरिडोर की तैयारी तेज

Rapid Rail Corridor in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में नमो भारत के विस्तार ने तेजी पकड़ ली है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर के लिए हरियाणा सरकार ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है. गुरुग्राम, रेवाड़ी होते हुए दिल्ली से बहरोर (राजस्थान) के साथ दिल्ली से सोनीपत और पानीपत होते हुए करनाल तक रैपिड रेल के ये दो रूट तैयार किए जाने हैं. दिल्ली-गुरुग्राम नमो भारत रूट पर 13 स्टेशन होंगे. दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर में 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं.

दिल्ली-गुरुग्राम रैपिड रेल 

  • सराय काले खां दिल्ली
  • गुरुग्राम
  • रेवाड़ी स्टेशन
  • सराय काले खां
  • साइबर सिटी
  • जोरबाग
  • इफ्को चौक
  • मुनिरका
  • राजीव चौक
  • एयरो सिटी
  • हीरो होंडा चौक
  • खेड़की दौला
  • मानेसर
  • पचगांव
  • बिलासपुर
  • धारूहेड़ा

दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा नमो भारत कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण

दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा नमो भारत कॉरिडोर में तेजी लाने के लिए हरियाणा सरकार ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को जानकारी दी है कि कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण सीधे जमीन के मालिकों से किया जा सकता है. भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है. रूट मैप, सीधे भूमि अधिग्रहण के साथ प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ेगा, क्योंकि अक्सर भूमि अधिग्रहण में कई साल लग जाते हैं. भूमि विवाद और अदालती मामलों से भी दिक्कतें बढ़ती हैं.

एनसीआरटीसी ने 2013 के पुराने भूमि कानूनों के कारण नमो भारत परियोजना में देरी की आशंका जताई थी. लिहाजा हरियाणा सरकार ने आपसी समझौतों के जरिये भूस्वामियों से सीधे जमीन खरीदने का निर्णय लिया है. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो एक्सटेंशन के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने यही कदम उठाया था. इससे लंबे अदालती विवादों, अधिग्रहण में विवादों का जोखिम नहीं रहेगा. किसानों या अन्य जमीन मालिकों को सीधे भुगतान मिलेगा.
स्थानीय भू मालिकों से बातचीत करने और बिना कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है.गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, राजस्व विभाग, नगर नियोजन और सार्वजनिक विकास विभाग भी इसमें सहयोग करेगा.

दिल्ली गुरुग्राम नमो भारत ट्रेन रूट मैप

दिल्ली से गुरुग्राम, धारूहेड़ा तक नमो भारत के काम को कई चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले फेज में नमो भारत ट्रेन दिल्ली से हरियाणा के धारूहेड़ा तक चलेगी. दूसरे फेज में राजस्थान तक इसका एक्सटेंशन होगा. हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों से मंजूरी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.नमो भारत के इस रूट से खेरकी दौला, मानेसर, पचगांव और धारूहेरा जैसे इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी. घंटों का सफर रैपिड रेल से कुछ मिनटों का रह जाएगा. न्यू गुरुग्राम में खेरकी दौला और हीरो होंडा चौक के पास के आसपास के सेक्टरों की तस्वीर बदलेगी. साइबर सिटी और इफ्को चौक के एरिया में डेवलपमेंट बढ़ेगा.

दिल्ली पानीपत करनाल नमो भारत कॉरिडोर

दिल्ली पानीपत करनाल नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर भी दिल्ली के सराय काले खां से प्रारंभ होगा और हरियाणा के करनाल तक जाएगा. ये रैपिड रेल कॉरिडोर करीब 136 किमी लंबा है और नेशनल हाईवे-44 के समानांतर आगे बढ़ाने की योजना है. दिल्ली में सराय काले खां से इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, मुकुंदपुर और नरेला स्टेशन होंगे. हरियाणा में पानीपत-करलान रूट के स्टेशनों में कुंडली, सोनीपत, समालखा, मुरथल, गन्नौर, पानीपत और करनाल बनाए जाएंगे. इस नमो भारत कॉरिडोर की अनुमानित लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपये है. केंद्र सरकार, हरियाणा के साथ एशियाई विकास बैंक, जापान विकास बैंक से फंडिंग जुटाई जा सकती है.

दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल रूट

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत ट्रेन के रूट से राजधानी का बोझ घटेगा. दिल्ली में रहने की बजाय पानीपत, करनाल से डेली अप डाउन कर राजधानी आ सकेंगे. दिल्ली से करनाल तक आवाजाही में 4 घंटे तक लग जाता है. लेकिन नमो भारत कॉरिडोर बनने से यह डेढ़ घंटा रह जाएगा. दिल्ली से पानीपत में तक दो-ढाई घंटे की जगह 60 मिनट में दूरी तय होगी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
74 %
4.7kmh
99 %
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular