35 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
HomeदेशRaj Kundra: ED ने कुर्क की शिल्पा शेट्टी के फ्लैट सहित राज...

Raj Kundra: ED ने कुर्क की शिल्पा शेट्टी के फ्लैट सहित राज कुंद्रा की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी, बिटकॉइन स्कैम से जुड़ा है मामला

Raj Kundra: मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, ईडी ने कुंद्रा की जिन प्रापर्टियों को अटैच किया है, उनमें शेट्टी का जुहू स्थित बंगला भी शामिल है। इसके साथ ही राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड एक बंगला और इक्विटी शेयर भी प्रर्वतन निदेशालय ने अटैच कर लिया है।

Raj Kundra: प्रर्वतन निदेशालय ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कारोबारी राज कुंद्रा पर बड़ा एक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रर्वतन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को राज कुंद्रा की 97 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने उनका एक फ्लैट भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई बिटकॉइन स्कैम से जुड़े एक मामले में की है।

प्रर्वतन निदेशालय का कहना है कि कारोबारी राज कुंद्रा के पास अब भी करीब 285 बिटकॉइन हैं। इन बिटकॉइन की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इससे पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में जेल भी जा चुके है। हालांकि, बाद में राज कुंद्रा को इस केस में जमानत मिल गई थी।

इन संपत्तियों को किया अटैच:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिटकॉइन स्कैम से जुड़े एक मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की जिन प्रॉपर्टी को अटैच किया है, उसमें शिल्पा शेट्टी का जुहू स्थित बंगला भी शामिल है। इसके साथ ही राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड एक बंगला और इक्विटी शेयर भी प्रर्वतन निदेशालय ने अटैच कर लिया है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने राज कुंद्रा की कुल 97.79 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की है। यह मामला 2002 के एक बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है।

किस मामले में हुआ एक्शन:

ईडी ने राज कुंद्रा पर यह एक्शन बिटकॉइन से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने लोगों को हर महीने बिटकॉइन में 10 फीसदी के रिर्टन का झूठा वादा किया और लोगों से बड़ी रकम इकट्ठी कर ली। ईडी का कहना है कि 2017 में ही आरोपियों के पास करीब 6600 करोड़ रुपए की कीमत के बिटकॉइन थे। बताया जा रहा है कि इन बिटकॉइन का उपयोग बिटकॉइन माइनिंग में होना था।

लेकिन निवेशकों को प्रमोटरों ने धोखा दे दिया और उन बिटकॉन को ऑनलाइन वॉलेट में छिपा दिया।जब यह डील फेल हो गई तो निवेशकों को उनका फायदा नहीं दिया गया। वहीं बताया गया कि यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए राज कुंद्रा को गेन बिटकॉइन पॉन्जी के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज ने 285 बिटकॉइन दिए थे जो अभी राज कुंद्रा के पास ही हैं और उन बिटकॉइन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

2019 में मिली थी पहली शिकायत:

बिटकॉइन स्कैम मामले में पहली शिकायत वर्ष 2019 में 11 जून को हुई थी। इसके बाद फरवरी 2024 को सप्लिमेंटरी शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद पीएमएलए कोर्ट ने इस मामले में एक्शन लिया था। इससे पहले ईडी ने इस मामले में 69 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज FIR के बाद ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की थी।

जेल जा चुके हैं राज कुंद्रा:

बता दें कि कारोबारी राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मोबाइल एप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त राज कुंद्रा करीब 2 महीने तक जेल में रहे थे। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद राज कुंद्रा ने वर्ष 2022 में सीबीआई से अपनी बेगुनाही की अपील की थी।

वहीं राज कुंद्रा ने पिछले साल एक फिल्म भी बनाई थी जिसका नाम ‘UT 69’ था। इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा ने खुद पर आरोप लगने से लेकर जेल में बिताए 2 महीने की अपनी पूरी कहानी फिल्म के जरिए बताई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
2.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
33 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
39 °

Most Popular