29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
HomeदेशRahul Gandhi: शहडोल में अटके राहुल गांधी, रात को ढाबे पर किया...

Rahul Gandhi: शहडोल में अटके राहुल गांधी, रात को ढाबे पर किया डिनर, सुबह महिलाओं के साथ बीना महुआ, फिर हुए दिल्ली रवाना

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को कल ही वापस दिल्ली लौटना था लेकिन बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में ईधन खत्म हो जाने की वजह से वे मध्य प्रदेश में ही अटक गए। इसके साथ ही मौसम भी खराब हो गया था। ऐसे में राहुल गांधी रात को शहडोल में ही रुके। हालांकि मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने उमरिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियोंं के नेताओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सोमवार को मध्य प्रदेश अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने गए थे। राहुल गांधी ने सोमवार को सिवनी और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया था।

राहुल गांधी को कल ही वापस दिल्ली लौटना था लेकिन बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में ईधन खत्म हो जाने की वजह से वे मध्य प्रदेश में ही अटक गए। इसके साथ ही मौसम भी खराब हो गया था। ऐसे में राहुल गांधी रात को शहडोल में ही रुके। हालांकि मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने उमरिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

मौसम खराब या ईधन खत्म!

राहुल गांधी के शहडोल में रुकने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान व कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया। इसकी वजह से वे वापस दिल्ली नहीं जा सके। वहीं मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि शहडोल में मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

साथ ही जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गांधी को शहडोल में जनसभा करने के बाद शाम को जबलपुर जाना था। जबलपुर से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन राहुल गांधी को सोमवार को शहडोल में ही रुकना पड़ा। राहुल गांधी ने शहडोल में एक होटल में रात गुजारी।

सड़क मार्ग से गए उमरिया:

राहुल गांधी मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से उमरिया के लिए रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी मंगलवार सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहडोल से जाते वक्त राहुल गांधी ने उमरिया कलेक्टर कार्यालय के पास अपनी गाड़ी रुकवाई। वहां कुछ महिलाएं महुआ बीन रही थीं तो राहुल गांधी उनके पास पहुंच गए।

राहुल गांधी ने वहां उन महिलाओं के साथ बातचीत की और राहुल गांधी ने भी महुआ बीना और टोकरी में रखा। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने उन महिलाओं से उनकी समस्याएं भी जानी। साथ ही उनसे कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वे आदिवासी लोगों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

रात को हाटल में रुके Rahul Gandhi, ढाबे पर खाया खाना:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी रात को शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में रुके थे। रात को होटल से निकलकर राहुल गांधी उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर गए और वहां उन्होंने खाना खाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी थे।

नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब:

बताया जा रहा है कि उमरिया में राहुल गांधी ने आदिवासी महिलाओं से बातचीत की लेकिन इस दौरान वह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग की छाप बताया है तो राहुल गांधी ने इसका भी जवाब नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उमरिया में एक घंटा लेट हो गए। दरअसल, राहुल गांधी को सुबह 6 बजे उमरिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन फ्यूल समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें एक घंटा और इंतजार करना पड़ा।

शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज:

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को
छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का ईधन खत्म हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी शहडोल आए लेकिन हेलीकॉप्टर में ईंधन कम होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका।

साथ ही उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी का ही ईधन खत्म हो गया है तो राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर के लिए फ्यूल कहां से आएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तरह कांग्रेस भी उड़ान नहीं भर पा रही है। आगे उन्होंंने कहा कि सोनिया गांधी कितना भी धक्का लगा ले लेकिन वह उड़ान नहीं भर पाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
39 %
2.1kmh
75 %
Thu
30 °
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
33 °

Most Popular