20.1 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
HomeदेशNaxalite encounter: छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए...

Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 6 नक्सली

Naxalite encounter: बताया जा रहा है कि इन छह नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल थीं| बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यवाही बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में की गई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं|

Naxalite encounter: आज सुबह छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई| बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इन छह नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल थीं| बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यवाही बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे जंगलों में की गई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं|

नक्सलियों ने कर दी जवानों पर फायरिंग:

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर के बासागुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था| इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी स्पेशल शाखा कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवानों सहित जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) भी शामिल थे।

उन्होनें बताया कि जब यह सेना का दल सर्च के दौरान चिपुरभट्टी गांव के करीब तालपेरू नदी के किनारे पहुंचा उसी वक़्त नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी गोलाबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच जमकर फायरिंग हुई और इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया।

सूुरक्षाबल चला रहे सर्च ऑपरेशन:

बता दें कि बीजापुर छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं| पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए|

उन्होनें यह भी बताया कि सुरक्षाबलों को मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं| बता दें की अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है| पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं इसलिए इलाके में सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे ह

हाल ही गढ़चिरौली में भी मारे थे चार नक्सली:

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलवादियों पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है| इससे पहले अभी हाल में ही में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में भी सुरक्षाकर्मियों द्वारा चार नक्सलियों को मार गिराया गया था| बता दें कि पुलिस को सोमवार यानि 18 मार्च को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली के जंगलों में एक बड़ा नक्सल समूह आगामी लोकसभा चुनावों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपा हुआ है।

उसके बाद पुलिस दल की कई टीमों को क्षेत्र में सर्च ओप्रेशन के लिए भेजा गया था। उसके बाद मंगलवार की सुबह रेपनपल्ली के पास कोलामरका पहाड़ों में सी-60 यूनिट की एक टीम पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाला और सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियों को मार गिराया था|

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
72 %
1.4kmh
0 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
33 °

Most Popular