29.1 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
HomeदेशNafe Singh Rathee: कौन थे नफे सिंह राठी, जिनकी सरेआम गोली मारकर...

Nafe Singh Rathee: कौन थे नफे सिंह राठी, जिनकी सरेआम गोली मारकर कर दी गई हत्या

Nafe Singh Rathee: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Nafe Singh Rathee: हरियाणा के झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिन दहाड़े हमलावरों ने रविवार को ताबड़तोड़ फायर उनकी हत्या कर दी। पूर्व विधायक राठी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में जा रहे थे, इसी दौरान झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया। बराही फाटक के पास हुई फायरिंग की घटना में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हुई है। दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस ने एफआईआर में नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल नाम के 4 लोगों को नामित किया है।

अभय चौटाला के करीबी

हरियाणा की राजनीति में नफे सिंह राठी का राजनीतिक कद काफी ऊंचा था। किसान परिवार में जन्में राठी 2 बार विधायक रहे। उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वे चौटाला परिवार के काफी नजदीकी रहे। उन्हें पार्टी ने साल 2020 में प्रदेश की कमान सौंपी थी। इनसे पहले प्रदेश एक अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

4 चुनाव जीते, 2 बार रहे विधायक

नफे सिंह राठी का जन्म 22 फरवरी 1958 को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के गांव जटवाड़ा में हुआ था। राठी बहादुरगढ़ नगर परिषद से 2 बार चैयरमेन चुने गए। इसके बाद उन्होंने बहादुरगढ़ विधानसभा से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा। वह पार्टी के टिकिट पर साल 1996 और 2000 के प्रदेश चुनाव में 2 बार विधायक चुने गए। राठी एक बार रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

रोहतक से लड़ चुके है लोकसभा चुनाव

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके थे। साथ ही हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। राठी एक बार रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। वर्तमान में वह कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

सुसाइड के लिए उकसाने का था आरोप

साल 2023 में 11 जनवरी को भूतपूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने सुसाइड किया था। इसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त महीने में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था। इस मामले में नफे सिंह राठी जमानत पर चल रहे थे. जमानत मिलने पर उनपर सतीश ने डराने धमकाने के आरोप लगाए थे

विपक्ष ने सीएम खट्टर पर बोला हमला

नफे सिंह की हत्या को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार पर हमला बोला है। आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि नफे सिंह और उनके साथियों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। व्यापारियों से लेकर राजनीतिज्ञों को सड़क पर गोली मारी जा रही है। हरियाणा के अंदर कानून का राज खत्म हो गया, जंगलराज चल रहा है।

हरियाणा में कोई भी सुरक्षित नहीं : कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह

कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। वर्तमान प्रदेश में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
79 %
2.6kmh
36 %
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular