36.6 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
HomeदेशLoksabha election 2024: मतदान से पहले नंदीग्राम में हिंसा, बीजेपी और टीएमसी...

Loksabha election 2024: मतदान से पहले नंदीग्राम में हिंसा, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, एक महिला कार्यकर्ता की मौत, 7 घायल

Loksabha election 2024: रिपोर्ट्स के अनुसार, नंदीग्राम में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके साथ ही बीजेपी के 7 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए।

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल एक बार फिर हिंसक झड़पें हुई हैं। यह हिंसा नंदीग्राम में हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, नंदीग्राम में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।

इस झड़प में बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके साथ ही बीजेपी के 7 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 22 जून की देर रात की बताई जा रही है। दरअसल, नंदीग्राम के सोनचूरा इलाके में देर रात बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

बीजेपी का आरोप-धारदार हथियारों से किया हमला:

बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस हिंसा से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि 22 मई की रात को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियारों से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला बोला।

हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इस हिंसा में एक बीजेपी महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक बीजेपी महिला कार्यकर्ता की पहचान रथीबाला आड़ी के रूप में हुई है।

पहले भी हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की झड़प:

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की हिंसक झड़पे हुई है। इससे पहले भी इस तहह की झड़पों के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की हिंसा हुई। हाल ही में 20 मई को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भी इस तरह का मामला सामने आया था।

दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच झड़प हुई थी। दोनों के बीच यह कहासुनी पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला गया था। इस झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक पर पैसे बांटने का आरोप लगाया था। जो फुटेज वायरल हुई थी उसमें कई वोटर बीजेपी प्रत्याशी से बहस करते नजर आ रहे थे।

पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान:

बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आठ सीटों पर मतदान होंगे। इनमें तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। इन आठ सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी। आज शाम को इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। वोटिंग से पहले हुई नंदीग्राम में हिंसा को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में छठे चरण में 79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
10 %
6.2kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
39 °

Most Popular