18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeदेशLok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने जारी की छठी लिस्ट, जानिए...

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने जारी की छठी लिस्ट, जानिए किसका कटा टिकट और किसे मिला मौका

Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की।

Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की। बीजेपी ने राजस्थान और मणिपुर की लोकसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 26 मार्च को ही गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नाम जारी है।

जानिए किस किसको मिला मौका

बीजेपी ने होली के दूसरे दिन राजस्थान और मणिपुर की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इंदु देवी जाटव को राजस्थान के करौली-धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा नेता कन्हैया लाल मीना को राजस्थान के दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के मुरारी लाल मीना के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा। इसके अलावा थौनाओजम बसंत कुमार सिंह मणिपुर के आंतरिक मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

24 मार्च को जारी हुई थी पांचवी लिस्ट

बीजेपी की और से होली के दिन यानी 24 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी हुई थी। उम्मीदवारों की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश – बिहार सहित कई राज्यों के प्रत्याशियों के नाम शाामिल थे। इस कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अभिनेत्री कंगना रनौत का भी शामिल था। बीजेपी ने कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मैदान में उतारा है।

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को मिला टिकट

भाजपा की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में नवीन जिंदल शामिल हैं, जिन्हें कुरुक्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बक्सर (बिहार) से हटा दिया गया है, जबकि एक और नई पार्टी में शामिल सीता सोरेन दुमका (झारखंड) से चुनाव लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular