24.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
HomeदेशInternational Women's Day 2024: जानिए क्यों 8 मार्च को ही मनाया जाता...

International Women’s Day 2024: जानिए क्यों 8 मार्च को ही मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, इतिहास और महत्व

International Womens Day 2024: इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता है। लेकिन क्या आप इस बात से अवगत हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत पहली बार कहां से और क्यों हुई? आइए जानते है कि क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

International Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। पूरे विश्व में 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता है। लेकिन क्या आप इस बात से अवगत हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत पहली बार कहां से और क्यों हुई? आइए जानते है कि क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

कब मनाया गया था पहली बार:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्वव्यापी रूप से मनाया जाता है। परन्तु क्या आप जानते है कि महिलाओं को सशक्त बनाने वाले इस दिन को सबसे पहले 28 फरवरी सन् 1909 में पहली बार मनाया गया था। दरअसल, अमेरिका में सन 1908 में हुए एक मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाओं ने भाग लिया था। इन कामकाजी महिलाओं ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरकर मांग की कि उनके काम के घंटे कम करके वेतन बढ़ाया जाए।

साथ ही उन्होने यह भी मांग की थी कि उन्हें भी पुरुषों की तरह ही मतदान का अधिकार मिले। तब सन 1909 में, लगभग एक साल बाद, अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की। वहीं यूनाइटेड नेशन ने 8 मार्च को 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था। इसके बाद से इसे 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है।

समाज में महिलाओं का योगदान:

घरेलू कामों के अलावा महिलाओं ने समाज को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होने समाज और अन्य क्षेत्रों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। महिलओं का योगदान शिक्षा, सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में अद्वितीय है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने का उत्सव मनाया जाता है। आज के दिन, लैंगिक समानता, महिलाओं के समान अधिकार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार और प्रजनन अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह दिन उन सभी महिलाओं का सम्मान करने का दिन है।

हर साल विशेष थीम:

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष थीम पर मनाया जाता है। पिछले साल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय था ‘एम्ब्रेस इक्विटी’, जिसका अर्थ है ‘लैंगिक समानता पर ध्यान देना’। इस साल ,वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जिस थीम को चुना गया है , उसका नाम है Inspire Inclusion जिसका अर्थ है (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले)।

गूगल ने बनाया खास डूडल:

गूगल ने भी महिलाओं को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर एक खास और अनोखा डूडस बनाया है। गूगल ने इस अनोखे डूडल के जरिए लैंगिक समानता की दिशा में उठाए गए कदमों का सम्मान देने का संदेश भी दिया है। इस अनोखे डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है। इस डूडल के बारे में गूगल ने कहा कि यह डूडल प्रगति के प्रतीकों के साथ कढ़ाई वाली रजाई के भीतर पीढ़ियों से ज्ञान साझा करने वाली महिलाओं के एक समूह पर प्रकाश डालता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
73 %
3.1kmh
69 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
42 °

Most Popular