35.1 C
New Delhi
Wednesday, April 29, 2026
HomeदेशIndian Railways: एक दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन से...

Indian Railways: एक दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन से सफर, रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को 3 करोड़ से अधिक यात्रियों को एक ही दिन में सफर कराने का रिकॉर्ड बनाया है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को 3 करोड़ से अधिक यात्रियों को एक ही दिन में सफर कराने का रिकॉर्ड बनाया है। रेल मंत्रालय ने इस उपलब्धि को देश के परिवहन इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया है। हर दिन लाखों लोग भारतीय रेलवे का उपयोग करते हैं, लेकिन एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों का सफर करना भारतीय रेलवे की क्षमता और इसके महत्व को दर्शाता है। यह उपलब्धि रेलवे नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का नतीजा है।

भारतीय रेलवे ने स्थापित किया एक नया रिकॉर्ड

4 नवंबर 2024 को भारतीय रेलवे ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जब कुल 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने रेल से यात्रा की। इसके तहत, 120.72 लाख नॉन-सबअर्बन यात्री थे, जिनमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित यात्री शामिल थे। इसके अलावा, रिकॉर्ड 180 लाख सबअर्बन यात्रियों को भी यात्रा कराई गई।

एक दिन में 3 करोड़ यात्रियों ने किया ट्रेन से सफर

सभी यात्रियों की संख्या जोड़ने के बाद, भारतीय रेलवे ने कुल 3.01 करोड़ यात्रियों को एक ही दिन में यात्रा कराकर एक नया मानदंड स्थापित किया। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे की प्रभावशीलता, विस्तार और यात्री सेवा में किए गए सुधारों का प्रमाण है।

त्योहारों के दौरान लाखों लोग करते हैं यात्रा

भारतीय रेलवे ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि साल के सबसे व्यस्त महीने के दौरान हासिल की है, जब त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की संख्या अधिक होती है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान लाखों लोग एक राज्य से दूसरे राज्य यात्रा करते हैं, और इनमें से अधिकांश लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। इन त्योहारों के समय में भारतीय रेल की भीड़ बढ़ जाती है, क्योंकि ट्रेन यात्रा एक सस्ती और सुविधाजनक विकल्प होती है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस समय में भारतीय रेलवे की परिचालन कुशलता और यात्री सेवा में सुधार के कारण यह रिकॉर्ड बना है, जो यह साबित करता है कि भारतीय रेल ने बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षित और समय पर गंतव्य तक पहुंचाने में सफलता पाई है।

7,663 स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इस बार, रेलवे बोर्ड ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 7,663 स्पेशल ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू किया है, जो पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक है। यह अतिरिक्त ट्रेनें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए चलायी गईं हैं।

इस कदम का उद्देश्य यात्रा करने वाले लोगों को बिना किसी समस्या के अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करना था, खासकर जब त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। स्पेशल ट्रेनों के अलावा, भारतीय रेलवे ने अधिक कोच और बेहतर संचालन की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिले और भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके।

यह भी पढ़ें-

UP Poster War: पोस्टर सियासत, श्रीकृष्ण की भूमिका में अखिलेश यादव तो राहुल गांधी बने अर्जुन

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
29 %
2.6kmh
20 %
Wed
35 °
Thu
40 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
42 °

Most Popular