32.2 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
HomeदेशINDIA Bloc Mega Rally: केजरीवाल ने दी 6 गारंटी, सुनीता ने रैली...

INDIA Bloc Mega Rally: केजरीवाल ने दी 6 गारंटी, सुनीता ने रैली में पढ़ा दिल्ली सीएम का संदेश, जानिए शरद, तेजस्वी, अखिलेश क्या बोले

INDIA Bloc Mega Rally : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी INDIA ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार और तेजस्वी यादव सहित कई नेता मौजूद पहुंचे।

INDIA Bloc Mega Rally : देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन एक महारैली कर रहा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसे केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बता रही है। कांग्रेस ने इसे ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ बताया है। महारैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे।

140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, यदि आप सब INDIA गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिल कर एक ऐसे महान राष्ट्र का निर्माण करेंगे, केवल नाम में INDIA गठबंधन नहीं हैं बल्कि दिल में INDIA है। मैं (अरविंद केजरीवाल) INDIA गठबंधन की ओर से 140 करोड़ भारतवासियों को 6 गारंटी देता हूं।
पहला-पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इतज़ाम करेंगे।
दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
तीसरी- हर गांव हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे।
चौथा- हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे, फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
पांचवां- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक MSP पर फसलों की कीमत दिलवाएंगे।
छठी- दिल्ली वासियों को उनका हक दिलाएंगे, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

प्रियंका ने बताई INDIA गठबंधन की पांच मांगे

महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने INDIA गठबंधन की पांच मांगे बताई है।
पहली मांग- भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने चाहिए।
दूसरी मांग- चुनाव आयोग को चुनाव में हेरा-फेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ IT, ED और CBI द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को बलपूर्वक रोकना चाहिए।
तीसरी मांग- हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तत्काल रिहाई की जाए।
चौथी मांग- चुनाव के दौरान विपक्षी दलों का आर्थिक रूप से गला घोटने की जबरन कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए।
पांचवी मांग- चुनावी बांड का उपयोग करके भाजपा द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और धनशोधन के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक SIT गठित हो जानी चाहिए

लोकतंत्र बचाना हमारी जिम्मेदारी : शरद पवार

महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है। एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस सरकार (केंद्र सरकार) ने दिल्ली के सीएम, झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया है और विभिन्न राज्यों के कई अन्य नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। यह कार्रवाई लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। इसे (लोकतंत्र) बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये रामलीला मैदान ऐतिहासिक मैदान है और आज जब हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं और एकसाथ खड़े हुए हैं तो इस मैदान से ये ऐलान होने वाला है कि सत्ताधारी जो दिल्ली में बैठे है वो अब ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। आज हम दिल्ली आए हैं। सुना है दिल्ली वाले आज दिल्ली से बाहर गए हैं। दिल्ली से जो आज बाहर जा रहे हैं वो हमेशा-हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। आपने चुने हुए लोगों और मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया। जिस लोकतंत्र के लिए दुनिया में भारत का सम्मान होता था, आज उसी भारत की दुनिया में किसी ने सबसे ज्यादा थूं-थूं करवाई है तो वो भाजपा के लोगों ने करवाई है।

देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है : तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है, नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले। जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे (भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है। देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
8 %
6kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
38 °

Most Popular