28 C
New Delhi
Monday, September 14, 2026
HomeदेशIAS Jayshree Jain Sakti Collector: सरकारी स्कूल से पढ़कर IAS बनीं जयश्री...

IAS Jayshree Jain Sakti Collector: सरकारी स्कूल से पढ़कर IAS बनीं जयश्री जैन, कलेक्टर बनकर छत्तीसगढ़-राजस्थान का बढ़ाया गौरव

IAS Jayshree Jain Sakti Collector: आईएएस अधिकारी जयश्री जैन अब छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की नई कलेक्टर बन गई हैं. उनके कलेक्टर बनने पर न केवल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर, बल्कि राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर के लोगों को भी बेहद गर्व हो रहा है. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने 18 अगस्त 2026 को 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए संयुक्त सचिव (वन और जलवायु परिवर्तन विभाग) पद पर तैनात आईएएस जयश्री जैन को सक्ती जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है. सक्ती जिला कलेक्टर जयश्री जैन की सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है जो मानते हैं कि सरकारी स्कूलों में पढ़कर कलेक्टर नहीं बना जा सकता. जयश्री जैन ने अपनी मेहनत और सरकारी स्कूल की पढ़ाई के बल पर जिला कलेक्टर बनने तक का सफर तय किया है. जयश्री जैन ने साल 2021 में ब‍िलासपुर अपर कलेक्‍टर और साल 2025 में राज्‍य ग्रामीण आजीव‍िका म‍िशन की प्रबंध संचालक के रूप में भी बेहतरीन कार्य क‍िया.

जयश्री जैन के गंगाशहर की बेटी

21 फरवरी 1979 को जन्मीं आईएएस जयश्री जैन मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर की रहने वाली हैं. वह गंगाशहर निवासी तोलाराम मालू की बेटी और मालचंद की पुत्रवधू हैं. तोलाराम मालू का परिवार कई दशक पहले छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में आकर बस गया था. वर्तमान में जयश्री अपने सीए पति जयंत के साथ रायपुर में रहती हैं.

जयश्री की शुरुआती शिक्षा विश्रामपुर के सरकारी स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने होली क्रॉस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की और पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयश्री वर्ष 2005 में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनीं. इसके बाद वे पदोन्नत होकर 2016 बैच की आईएएस बनीं. उन्हें सूरजपुर से आईएएस बनने वाली पहली महिला होने का गौरव भी प्राप्त है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
28.1 °
28 °
89 %
4.1kmh
9 %
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
37 °

Most Popular