32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeदेशGujarat Floods: 10-12 फीट पानी, 26 की मौत, 11 जिलों में रेड...

Gujarat Floods: 10-12 फीट पानी, 26 की मौत, 11 जिलों में रेड अलर्ट, NDRF और SDRF की 36 टीमें तैनात, सेना ने संभाली कमान

Gujarat Floods: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। अब तक बाढ़ और बारिश के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में 10-12 फीट तक पानी भर गया है।

Gujarat Floods: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। राज्य के कई हिस्सों में 10-12 फीट तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक बाढ़ और बारिश के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की 36 टीमें तैनात की गई हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है और राहत कार्यों में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फोन कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को तेज किया गया है।

26 लोगों की मौत, 18,000 लोगों को निकाला गया

गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीन दिनों में 26 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 18,000 लोगों को निकाला गया। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मोरबी, वडोदरा, खेड़ा, भरूच और अहमदाबाद जिलों में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि गांधीनगर और महिसागर जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है और आनंद में छह लोगों की जान गई है। रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के अंतर्गत धवना गांव के पास एक ओवरफ्लो हो रहे पुल को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद सात लोग लापता हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सहायता का आश्वासन दिया

गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को फोन कर स्थिति का जायजा लिया और प्राकृतिक आपदा से निपटने में राज्य को केंद्र की ओर से सहायता का आश्वासन दिया। बुधवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में शाम 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में 50 मिमी से 200 मिमी बारिश हुई। देवभूमि द्वारका जिले के भानवड़ तालुका में इस अवधि के दौरान 185 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है।

10-12 फीट पानी, 11 जिलों में रेड अलर्ट

गुजरात के कई शहरों में चौथे दिन भी लगातार बारिश का दौर जारी है। वडोदरा में स्थिति चिंताजनक है। कुछ इलाके 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने गुजरात के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज भी भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिरसोमनाथ, अमरेली और भावनगर में रेड अलर्ट जारी किया है। नॉर्थ गुजरात, साउथ गुजरात और सेंट्रल गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

NDRF और SDRF की 36 टीमें तैनात, सेना ने संभाला मोर्चा

गुजरात में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं राज्य में आपदा प्रबंधन प्रयासों को मजबूती देने के लिए पहले से ही NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की 14 प्लाटून और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की 22 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। ये बल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बचाव कार्यों को संचालित करने, और आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जुटे हुए हैं। सरकार ने स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular