31.5 C
New Delhi
Monday, August 10, 2026
HomeदेशGujarat Fire: गुजरात के राजकोट शहर में गेमिंग जोन में भीषण आग,...

Gujarat Fire: गुजरात के राजकोट शहर में गेमिंग जोन में भीषण आग, 35 लोगों की मौत, शवों को पहचानना हुआ मुश्किल

Gujarat Fire : गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। राजकोट में शाम को गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई।

Gujarat Fire : गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। राजकोट में शाम को गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा कि आज दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई। बचाव अभियान जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है। हम अधिक से अधिक शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाया जा रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अंदर कितने आदमी थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

गेमिंग जोन के मालिक के खिलाफ दर्ज होगा केस

राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने आगे कहा कि अब तक करीब 35 शव बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गेमिंग जोन का मालिक युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति है। हम लापरवाही और हुई मौतों के लिए अपराध दर्ज करेंगे। बचाव अभियान पूरा होने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

सीएम पटेल ने दिए बचाव और राहत के निर्देश

इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि शहर प्रशासन को गेम जोन में तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पटेल ने एक्स पर लिखा, राजकोट के गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।

मृतकों के परिजनों को लाख रुपए और घायलों को 50 हजार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देगी। इस संबंध में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

गर्मी की छुट्टियों के बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग

बताया जा रहा है कि आग टीआरपी गेम जोन में एक अस्थायी संरचना में लगी थी। पीड़ितों में बच्चे भी शामिल थे, जो गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। घटना पर बोलते हुए फायर स्टेशन अधिकारी आरए जोबन ने कहा कि हम सटीक संख्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। हम दोनों तरफ से शवों को नीचे ला रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है। आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी : कलेक्टर प्रभाव जोशी

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने इस घटना के बारे में बताया कि हमें लगभग 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई। आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है, मलबा निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री के साथ हम संपर्क में हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
61 %
2.4kmh
97 %
Mon
35 °
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
34 °

Most Popular