21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeदेशRahul Ghandi: दिग्गज रूसी शतरंज खिलाड़ी कास्परोव ने राहुल गांधी पर कसा...

Rahul Ghandi: दिग्गज रूसी शतरंज खिलाड़ी कास्परोव ने राहुल गांधी पर कसा था तंज, अब सफाई दे रहे, कहा-छोटा सा मजाक..

Rahul Ghandi: गैरी कास्पारोव ने राहुल गांधीपर तंज कसते हुए कहा था कि शीर्ष स्तर को चुनौती देने पहले रायबरेली को जीत कर दिखाएं। गैरी कास्पारोव की यह प्रतिक्रिया वायरल हो गई। अब इसके कुछ घंटे बाद ही शतरंज खिलाड़ी ने इस पर सफाई दी है और कहा है यह सिर्फ मजाक था।

Rahul Ghandi: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच राजनैतिक पार्टियां और राजनेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच एक शतरंज खिलाड़ी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया गया तंज वायरल हो रहा है। दरअसल, राहुल गांधी ने शतरंज के प्रति अपने प्रेम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। राहुल गांधी की इस पोस्ट पर पूर्व रूसी शतंरज दिग्गज गैरी कास्पारोव ने एक कमेंट किया था।

इसके बाद गैरी कास्पारोव का पोस्ट वायरल हो गया। पोस्ट वायरल होने के बाद गैरी कास्पारोव ने इस पर सफाई दी है। गैरी कास्पारोव का कहना है कि उन्होंने भारत की राजनीति को लेकर छोटा सा मजाक किया था। दरअसल, गैर कास्पारोव ने सफाई देते हुए कहा है कि राहुल गांधी पर किया गया उनका कमेंट एक छोटा सा मजाक था, जिसे किसी वकालत या फिर विशेषज्ञता के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।

क्या लिखा था रूसी शतरंज खिलाड़ी ने:

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर शतरंज खेलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व रूसी शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्पारोव को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया था।

इसके बाद गैरी कास्पारोव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा था कि शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली को जीत कर दिखाएं। गैरी कास्पारोव की यह प्रतिक्रिया वायरल हो गई। अब इसके कुछ घंटे बाद ही शतरंज खिलाड़ी ने इस पर सफाई दी है और कहा है यह सिर्फ मजाक था।

शतरंज खिलाड़ी ने दी सफाई:

दरअसल, गैरी ने एक्टर रणवीर शौरी की एक एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके छोटे से मजाक को भारतीय राजनीति में वकालत और विशेषज्ञता के रूप में नहीं देखा जाएगा। साथ ही गैरी ने आगे लिखा कि उन्हें जैसे पहले ‘1000 आंखों वाले राक्षस’ के रूप में वर्णित किया गया था। गैरी का कहना है कि वह एक एक नेता को उनके प्रिय खेल में हाथ आजमाते हुए देखने से नहीं चूक सकते।

राहुल गांधी का शतरंज खेलते वीडियो किया था शेयर:

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच अपने नेता राहुल गांधी का शतरंज खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में राहुल गांधी ने रूसी शतरंज खिलड़ी गैरी कास्पारोव को अपना पंसदीदा शतरंज खिलाड़ी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने शतरंज और राजनीति में समानताएं भी बताई थीं।

इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया था कि राहत महसूस हो रही है कि गैरी कास्पारोव और विश्वनाथ आनंद ने जल्द ही शतरंज को अलविदा कह दिया नहीं तो उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती। इसके बाद कास्पारोव ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली से जीत दर्ज करनी चाहिए।

जयराम रमेश ने भी बताया था राहुल गांधी को शतरंज का खिलाड़ी:

बता दें कि राहुल गांधी के पहले अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए लगाए जा रहे थे लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से घोषणा की गई कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगे और अमेठी से पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

इसके बाद बीजेपी ने कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। इसका बचाव करते हुए कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने एक्स पर कहा था कि राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर लोगों की बहुत सारी राय है। लेकिन राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं।

साथ ही उन्होंंने लिखा था कि राहुल गांधी सोच समझकर दांव खेलते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस के इस निर्णय से बीजेपी और उनके सपोर्टर निराश हो गए हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें। जयराम रमेश ने आगे लिखा था कि रायबरेली खुद इंदिरा गांधी की भी सीट रही है ऐसे में यह विरासत नहीं जिम्मेदारी और कर्तव्य है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular