33 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
HomeदेशArvind Kejriwal: सरेंडर करने से पहले केजरीवाल का दिल्ली की जनता के...

Arvind Kejriwal: सरेंडर करने से पहले केजरीवाल का दिल्ली की जनता के लिए संदेश, कहा-कल जा रहा हूं…

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार करने के लिए उन्हें 21 दिन की जो मोहलत दी थी वो कल यानि 1 जून को पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे परसों वापस जेल चले जाएंगे और उन्हें यह नहीं पता कि इस बार उन्हें कितने समय के लिए जेल में रहना होगा|

Arvind Kejriwal: सरेंडर करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि वे चाहे जेल में रहे या जेल के बाहर, वे दिल्ली का कोई काम रुकने नहीं देंगे| दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार करने के लिए उन्हें 21 दिन की जो मोहलत दी थी वो कल यानि 1 जून को पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे परसों वापस जेल चले जाएंगे और उन्हें यह नहीं पता कि इस बार उन्हें कितने समय के लिए जेल में रहना होगा| उन्होंने जनता से कहा कि वे देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहे हैं।

जेल में किया गया प्रताड़ित:

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उन्हें झुकाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वो उन्हें झुका नहीं पाए| उन्होंने आरोप लगाया कि जब अभी वो जेल में थे तब उन्हें कई तरह की प्रताड़ना दी गई| उनकी दवाईयां रोक दी गई| उन्होंने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताते हुए कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से शुगर से पीड़ित हैं और उन्हें दिन में चार बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते है| उन्होंने बताया कि इस स्थिति में भी उनके इंजेक्शन को कई दिन तक रोका जाता था।

दोपहर तीन बजे निकलेंगे सरेंडर करने:

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे जेल में 50 दिन रहे और इन 50 दिनों में उनका वजन छह किलो कम हो गया। जब वे जेल में थे, तब उनका वजन सत्तर किलो था जो घटकर 64 किलो ही रह गया है। जेल से बाहर निकलने के बाद भी उनका वजन बढ़ नहीं पा रहा है। डॉक्टरों ने उनको यह सलाह दी है कि उन्हें कई टेस्ट करने की जरूरत है क्योंकि उनके शरीर में कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि उनके यूरिन में भी कीटोन की मात्रा बढ़ी हुई है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वो दोपहर 3 बजे सरेंडर करने के लिए अपने घर से निकलेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार उन्हें और भी ज्यादा परेशान किया जा सकता है, पर फिर भी वो झुकने वाले नहीं हैं|

दिल्लीवासियों का कोई काम नहीं रुकेगा:

दिल्लीवासियों से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपना ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जेल में भी दिल्लीवासियों के लिए बहुत चिंतित रहते है। उन्होंने जनता की खुशी में ही अपनी खुशी बताई। दिल्लीवासियों को आश्वासन देते हुए केजरीवाल ने कहा कि भले ही वे दिल्लीवासियों के बीच में न रहे पर दिल्ली का काम चलता रहेगा|

साथ ही उन्होंने कहा कि वे चाहे जहां रहें, चाहे जेल के अंदर या बाहर, दिल्ली की गतिविधियां नहीं रुकेंगी। उन्होंने दिल्लीवासियों को पहले की ही तरह फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाई, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा,और बाकि सभी काम वैसे ही चलते रहने का आश्वासन दिया|

दिल्ली की महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देने का ऐलान:

केजरीवाल ने सरेंडर करने से पहले एक बड़ा ऐलान किया और कहा कि वह जेल से वापस आकर दिल्ली की हर मां-बहन को हजार रुपए महीना देने की भी शुरुआत करेंगे| उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार का बेटा बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपने 6 माता-पिता की देखभाल करने की प्रार्थना की|

उन्होंने कहा की उनके माता-पिता काफी बूढ़े हैं और उनकी मां बार-बार बीमार हो जाती हैं। जेल में केजरीवाल को उनकी स्थिति की बहुत चिंता रहती है। उन्होंने कहा की दुआ बहुत शक्तिशाली होती है। इसलिए यदि हर दिन सब उनकी मां के लिए प्रार्थना करेंगे, तो वह निश्चित रूप से स्वस्थ रहेगी।

जल्द वापस आ सकता हूं:

अपनी पत्नी सुनीता के बारे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत मजबूत हैं। उनकी पत्नी ने जिंदगी के हर कठिन समय में उनका साथ दिया है| उन्होंने कहा कि जब मुश्किल समय आता है तब पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। वे बोले कि वे सब एकजुट होकर देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाए और उनके प्राण चले जाए तो वे दुखी न हों।

उन्होंने कहा की दिल्ली की जनता के आर्शीवाद से वह अभी जीवत हैं और उन्हे इस बात का पूरा विश्वास है की इस आर्शीवाद से वे आगे भी सुरक्षित रहेंगे| अंत में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भगवान की कृपा रही तो दिल्ली का यह बेटा जल्द ही वापस आ जाएगा। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 दिन अंतरिम जमानत के बाद फिर से दो जून को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
5.7kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
36 °

Most Popular