25.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
HomeदेशCBSE बोर्ड परीक्षा 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दक्षिण भारत के जिलों का दबदबा

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए।

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। इस साल दोनों कक्षाओं के नतीजों में जहां सुधार देखने को मिला, वहीं एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है। कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% और कक्षा 10वीं का 93.66% रहा। पिछली बार की तुलना में 12वीं में 0.41% और 10वीं में 0.06% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

CBSE Result 2025: कक्षा 12वीं में 88.39% छात्र सफल

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा में 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और इनमें से 14,96,307 सफल घोषित किए गए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल के 87.98% से 0.41% अधिक है।

CBSE Result 2025: लड़कियों ने दिखाया दम

इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का 85.70%। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.94 प्रतिशत ज्यादा सफलता दर्ज की।

CBSE Result 2025: जिलेवार प्रदर्शन: विजयवाड़ा और त्रिवेंद्रम अव्वल

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, विजयवाड़ा ने 12वीं में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जहां 99.60% छात्र सफल हुए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम का स्थान रहा, जहां 99.32% परिणाम रहा। अन्य प्रमुख जिलों में:

  • चेन्नई: 97.39%
  • बेंगलुरु: 95.95%
  • दिल्ली पश्चिम: 95.37%
  • दिल्ली पूर्व: 95.06%
  • चंडीगढ़: 91.61%
  • पंचकूला: 91.17%
  • पुणे: 90.93%
  • अजमेर: 90.40%
  • भुवनेश्वर: 83.64%
  • गुवाहाटी: 83.62%
  • देहरादून: 83.45%
  • पटना: 82.86%
  • भोपाल: 82.46%
  • नोएडा: 81.29%
  • प्रयागराज: 79.53%

कक्षा 10वीं में 93.66% स्टूडेंट्स पास

12वीं के बाद सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी किया, जिसमें कुल 93.66% छात्र सफल हुए। कुल 23,85,079 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,71,939 ने परीक्षा दी और 22,21,636 पास हुए।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

लड़कियों का प्रदर्शन यहां भी उत्कृष्ट रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का 92.63% रहा। पिछली बार के मुकाबले लड़कियों के परिणाम में 0.25% और लड़कों के परिणाम में 0.08% की गिरावट आई है, लेकिन कुल मिलाकर कुल रिजल्ट में 0.06% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

10वीं जिलेवार परिणाम: दक्षिण भारत का दबदबा

कक्षा 10वीं के जिलेवार नतीजों में भी दक्षिण भारत का वर्चस्व रहा। तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा दोनों ने 99.79% रिजल्ट के साथ पहला स्थान साझा किया। इनके बाद:

  • बेंगलुरु: 98.90%
  • चेन्नई: 98.71%
  • पुणे: 96.54%
  • अजमेर: 95.44%
  • दिल्ली पश्चिम: 95.24%
  • दिल्ली पूर्व: 95.07%
  • चंडीगढ़: 93.71%
  • पंचकूला: 92.77%
  • भोपाल: 92.71%
  • भुवनेश्वर: 92.64%
  • पटना: 91.90%
  • देहरादून: 91.60%
  • प्रयागराज: 91.01%
  • नोएडा: 89.41%
  • गुवाहाटी: 84.14%

रिजल्ट कहां देखें

सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि छात्र अपना परिणाम cbse.gov.in, results.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। डिजीलॉकर में मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं।

पीएम मोदी ने दी ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रिय एग्जाम वॉरियर्स, सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई। यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का दिन भी है, जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में बहुत सफलता की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़ें:-

मोदी के भाषण से बदली युद्ध की परिभाषा: अब भारत चुप नहीं बैठेगा, घुसेगा भी और मारेगा भी

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
69 %
1.5kmh
99 %
Sat
40 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
42 °

Most Popular