24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
HomeदेशBudget 2024: बजट की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन वित्त...

Budget 2024: बजट की तारीख का हो गया ऐलान, इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

Budget 2024: संसद के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

Budget 2024: संसद के बजट सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। हाल ही में 18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हुआ था। जिसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को भी संबोधित किया था।

22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एक्स पर लिखा, भारत सरकार की सिफारिश पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजट सत्र 2024 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) चलेगा। केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई, 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के साथ रचेंगी इतिहास

बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण के इस बार बजट पेश करने के साथ उनके नाम पर एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। वह लगातार 7 केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री भी बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इससे पहले उन्होंने इस साल 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया था।

निर्मला के नाम है यह अनोखा रिकॉर्ड

निर्मला सीतारमण के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री के तौर पर सबसे लंबा बजट भाषण संसद में निर्मला सीतारमण ने दिया। उन्होंने साल 2020 में 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया था। वह अस्वस्थ होने के कारण अपना पूरा बजट भाषण नहीं पढ़ पाई थीं। हालांकि बाद में ओम बिरला ने उनके बजट भाषण को पूरा किया था।

नौकरी पेशा और टैक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीद

बजट 2024 से नौकरी पेशा और टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे कयास लगाए जा रहे कि सरकार इनकम टैक्‍स में छूट का दायरा बढ़ाने के साथ नौकरीपेशा को 50 हजार की अतिरिक्‍त टैक्‍स छूट भी दे सकती है। अगर ऐसा है तो नौकरी पेशा और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है।

संसद सत्र का महत्व

आगामी संसद सत्र और बजट की तारीखों की घोषणा के साथ, देशभर में राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु संसद भवन होगा। सभी की निगाहें 23 जुलाई को पेश होने वाले आम बजट पर होंगी, जिससे सरकार की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं का खाका सामने आएगा। इस सत्र के दौरान विभिन्न विधेयकों और नीतियों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। बजट सत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें सरकार की आर्थिक योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा होती है।

आम बजट की उम्मीदें

आम बजट में विभिन्न क्षेत्रों के लिए वित्तीय आवंटन, कर नीतियों, सामाजिक योजनाओं और विकास परियोजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं। जनता, उद्योग, और व्यापार जगत इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।

बजट की तैयारी

वित्त मंत्रालय और संबंधित विभाग बजट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सरकार की प्राथमिकताएं, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
57 %
2.1kmh
40 %
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
32 °
Tue
32 °

Most Popular